&format=webp&quality=medium)
(Representational)
IPO News: गो फैशन इंडिया लिमिटेड (Go Fashion Ltd) का 800 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 नवंबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी के रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) के मुताबिक 22 नवंबर तक यह इश्यू खुला रहेगा. गो फैशन महिलाओं के फैशन ब्रांड गो कलर्स (Go Colors) की प्रमोटर कंपनी है. आईपीओ में 125 करोड़ रुपये तक की फ्रेश इक्विटी जारी की जाएगी. वहीं, प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर ऑफर फार सेल (OFS) के जरिए 12,878,389 शेयर बेचेंगे.
OFS में PKS फैमिली ट्रस्ट एंड VKS फैमिमली ट्रस्ट 7.45-7.45 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे. सिकोइया कैपिटल इंडिया इन्वेस्टमेंट्स 74.98 लाख, इंडिया एडवांटेज फंड S4 I 33.22 लाख और डायनेमिक इंडिया फंड S4 US I 5.76 लाख तक शेयर बेचेंगे. जेएम फाइनेंशियल, DAM कैपिटल एडवाइजर्स (Formerly IDFC Securities) और ICICI सिक्युरिटीज को इस इश्यू के लिए लीड मैनेजर्स नियुक्त किया गया है. इक्विटी शेयर्स की लिस्टंग BSE और NSE पर की जाएगी.
फिलहाल PKS फैमिली एंड VKS फैमिली ट्रस्ट की कंपनी में 28.74 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा, सिकोइया कैपिटल के पास 28.73 फीसदी, इंडिया एडवांटेज फंड के पास 12.69 फीसदी और डायनेमिक इंडिया फंड के पास 1.1 फीसदी की हिस्सेदारी है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
बाजार सोर्सेस के मुताबिक, यह आईपीओ 800 करोड़ रुपये का रह सकता है. पब्लिक इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 120 नए एक्सीक्लूसिव आउटलेट्स शुरू करने, वर्किंग कैपिटल और जनरल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. गो कलर्स ब्रांड के अंतर्गत कंपनी महिलाओं के बॉटम वीयर प्रोडक्ट्स का डेवलपमेंट, डिजाइन, सोर्सिंग, मार्केटिंग और रिटेलिंग यानी बिक्री करती है.