Walmart के आउटलुक से ग्लोबल मार्केट को मिली जान, अमेरिकी बाजार का मिलाजुला प्रदर्शन

Walmart के मजबूत बिजनेस आउटलुक से अमेरिकी बाजार का सेंटिमेंट मजबूत है और डाओ जोन्स में मामूली तेजी देखी जा रही है. डॉलर में मजबूती के कारण इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट आई है.
Walmart के आउटलुक से ग्लोबल मार्केट को मिली जान, अमेरिकी बाजार का मिलाजुला प्रदर्शन

गुरुवार को अमेरिकी बाजार का मिक्स्ड प्रदर्शन दिख रहा है. वालमार्ट के मजबूत आउटलुक से बाजार के सेंटिमेंट को सपोर्ट मिल रहा है. भारतीय समय के अनुसार रात के 8.25 बजे डाओ जोन्स में 30 अंकों की तेजी है. टेक आधारित इंडेक्स नैस्डैक में 0.87 फीसदी और S&P 500 में 0.45 फीसदी का उछाल है. जॉबलेस क्लेम उम्मीद से कमजोर रहा जो टाइट लेबर मार्केट की तरफ इशारा कर रहा है.

Walmart की पहली तिमाही की सेल्स मजबूत

Walmart ने कहा कि पहली तिमाही में सेल्स में 8 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद शेयर में करीब ढ़ाई फीसदी की तेजी है. जून में फेडरल रिजर्व मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक होगी. अमेरिकी बाजार में फ्यूचर ट्रेडर्स में दो तिहाई का मानना है कि इस बार की बैठक में फेड इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

यूरोपियन बाजार का सेंटिमेंट मजबूत

US debt ceiling को लेकर आ रही खबरों से यूरोपियन बाजार का भी सेंटिमेंट मजबूत दिख रहा है. इंग्लैंड के FTSE में 0.27 फीसदी, फ्रांस के CAC में 0.65 फीसदी और जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 1.22 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. सिंगापुर निफ्टी यानी SGX Nifty फ्लैट है. भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ.

डॉलर में मजबूती से सोना-चांदी पर दबाव

डॉलर में मजबूती के कारण सोना-चांदी की कीमत पर भारी दबाव है. गोल्ड फ्यूचर 1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1960 डॉलर प्रति आउंस के नीचे कारोबार कर रहा है. चांदी भी डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 23.5 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 76.4 डॉलर प्रति बैरल है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 1.89 फीसदी की तेजी के साथ इस समय 3.65 फीसदी के स्तर पर है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6