खत्म नहीं हुई हैं अमेरिका की दिक्कतें! महंगाई और बेरोजगारी ने बढ़ाई US FED की टेंशन, बढ़ सकती है ब्याज दर

Fed Minutes: फेड ने गुरुवार को जारी मिनट्स में संकेत दिए कि 'Restrictive' रुख बनाए रखना जरूरी है. क्योंकि आगे इकोनॉमिक स्लोडाउन और बेरोजगारी के आंकड़ों में उछाल देखने को मिल सकती है.
खत्म नहीं हुई हैं अमेरिका की दिक्कतें! महंगाई और बेरोजगारी ने बढ़ाई US FED की टेंशन, बढ़ सकती है ब्याज दर

Fed Minutes: अमेरिका के लिए दिक्कतें फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रहीं. बढ़ती महंगाई के चलते केंद्रीय बैंक (US FED) एक बार फिर ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. FED ने गुरुवार को मिनट्स जारी किए, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि सितंबर में होने वाली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दर एक बार फिर बढ़ सकती है. इसकी वजह देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े हैं. फेडरल रिजर्व के सदस्यों का मानना है कि आगे महंगाई ही बड़ा खतरा है. इस काबू में लाने के लिए दरों को बढ़ाते रहना होगा.

फेड मिनट्स से क्या हैं संकेत?

फेड ने गुरुवार को जारी मिनट्स में संकेत दिए कि 'Restrictive' रुख बनाए रखना जरूरी है. क्योंकि आगे इकोनॉमिक स्लोडाउन और बेरोजगारी के आंकड़ों में उछाल देखने को मिल सकती है. बता दें कि जुलाई के आखिर में हुई दो दिन के पॉलिसी मीटिंग में FED ने लगातार 11वीं बार दरों में इजाफा किया था. इसके तहत ब्याज दरों में एक चौथाई यानी 0.25% की बढ़ोतरी की गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

जुलाई पॉलिसी में भी बढ़ी थीं दरें

दरों में बढ़ोतरी के बाद यह 5.25-5.5% की रेंज में आ गया है. हालांकि, यह बढ़ोतरी अनुमान के मुताबिक रही थी. फेड की जुलाई पॉलिसी में सभी सदस्यों ने दरों को बढ़ाने के पक्ष में वोट दिया था. उनका कहना था कि केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू के लिए दरें बढ़ा रही है. फेडरल रिजर्व (US FED) की अगली पॉलिसी मीटिंग सितंबर में होनी है.

महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े चिंताजनक

फिलहाल महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़ों के लिहाज से आगे राहत की उम्मीद कम है. चुंकि फेड के कुछ सदस्यों का ये भी मानना है कि आगे ब्याज दर बढ़ाने की जरूरत नहीं. ऐसे में मिनट्स सतर्क रुख के भी संकेत दे रहा है. बता दें कि मौजूदा दर 5.25-5.5% की रेंज में है, जोकि 22 साल के सबसे ऊपरी स्तर पर है.

फेड मिनट्स से बाजार नरम

फेड मिनट्स में ब्याज दर बढ़ने की आशंका से शेयर बाजार में नरमी देखने को मिल रही है. प्रमुख इंडेक्स करीब सवा फीसदी गिरकर बंद हुए हैं. Nasdaq 1.15%, S&P और DOW भी आधे फीसदी तक फिसल गए हैं. 10-ईयर बॉन्ड यील्ड 4.3% के करीब ट्रेड कर रहा है. डॉलर इंडेक्स भी 103.5 तक पहुंच गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6