&format=webp&quality=medium)
मई महीने में अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में कमजोरी दर्ज की गई. वहीं जॉबलेस क्लेम में उछाल दर्ज किया गया है. डेट सिलिंग को मंजूरी मिल गई है. इन तमाम अपडेट्स के बीच अमेरिकी बाजार में तेजी है. डाओ जोन्स में 90 अंकों से अधिक उछाल देखा जा रहा है. टेक आधारित इंडेक्स नैस्डैक में 0.6 फीसदी की तेजी है, जबकि S&P 500 में 0.62 फीसदी की मजबूती है.
यूरोपियन बाजार का भी सेंटिमेंट मजबूत है. इंग्लैंड के FTSE में 0.65 फीसदी, फ्रांस के CAC में 0.6 फीसदी और जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 1.18 फीसदी की मजबूती है. SGX निफ्टी में 0.16 फीसदी की तेजी है. जापान का निक्केई आज 0.84 फीसदी उछाल और कोरिया का कोस्पी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.
कमोडिटी बाजार की बात करें तो ब्रेंट क्रूड में 2.66 फीसदी की तेजी है और यह 74.5 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है. गोल्ड में करीब 0.8 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है और ओवरसीज गोल्ड 2000 डॉलर को फिर से पार करने का प्रयास कर रहा है. चांदी 1.87 फीसदी की मजबूती के साथ 24 डॉलर प्रति आउंस को पार कर चुकी है.
ओवरसीज मार्केट में तेजी का असर घरेलू बाजार में MCX पर भी है. सोना और चांदी दिन के हाई पर है. डॉलर इंडेक्स 103.7 के स्तर पर है. जून डिलिवरी वाला सोना 100 रुपए से ज्यादा मजबूती के साथ 60271 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जुलाई डिलिवरी वाली चांदी 525 रुपए की मजबूती के साथ 72637 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें