अगले हफ्ते Jackson Hole की अहम बैठक, चीन में सुस्ती की आहट से सस्ता हुआ Crude Oil

अगले हफ्ते Jackson Hole सिम्पोजियम है जिसमें फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल इकोनॉमिक आउटलुक पर अपनी बात रखेंगे. लगातार चौथे दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट है. चीन में मंदी की आहट से Crude Oil फिसल गया.
अगले हफ्ते Jackson Hole की अहम बैठक, चीन में सुस्ती की आहट से सस्ता हुआ Crude Oil

अगले हफ्ते 24-26 अगस्त के बीच जैक्सन होल की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. दुनियाभर की नजर इस इवेंट पर होगी. दरअसल Federal Reserve के प्रमुख जेरोम पॉवेल अपने संबोधन में इकोनॉमी की वर्तमान हालत, महंगाई का प्रभाव और फेडरल रिजर्व के संभावित एक्शन के बारे में जानकारी देंगे. सितंबर में 19-20 तारीख को फेडरल रिजर्व ओपन मार्केट कमिटी यानी FOMC की बैठक होगी. इस बैठक से पहले जैक्सन होल बैठक में फेड प्रमुख की तरफ से महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं.

अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट

इधर अमेरिकी बाजार दबाव में है और लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है. डाओ जोन्स फ्लैट है. टेक आधारित इंडेक्स Nasdaq में 0.8 फीसदी और S&P 500 में 0.2 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. अमेरिकी बाजार को लग रहा है कि फेडरल रिजर्व अभी इंटरेस्ट रेट और बढ़ा सकता है. इसी उम्मीद के कारण बॉन्ड यील्ड में तेजी है और 10 साल की बॉन्ड यील्ड अक्टूबर 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

Walmart टॉप गेनर

डाओ जोन्स पर Walmart टॉप गेनर और 3M टॉप लूजर है. नैस्डैक पर Ross Stores और Applied Materials जैसे शेयरों में तेजी है. वहीं, JD.com और बायडू में गिरावट है. ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स की बात करें तो
Ross Stores टॉप गेनर है. वहीं, Berkshire Hathaway का शेयर 80 फीसदी टूट गया.

एशियाई और यूरोपियन बाजार का हाल

यूरोपियन बाजार की बात करें तो इंग्लैंड के FTSE में 0.8 फीसदी, फ्रांस के CAC में 0.6 फीसदी, जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 0.9 फीसदी की गिरावट है. एशियाई बाजार की बात करें तो जापान का निक्केई 0.56 फीसदी, हैंगसैंग 2 फीसदी, कोरिया का कोस्पी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

बॉन्ड यील्ड में 1.6 फीसदी की बड़ी गिरावट

कमोडिटी बाजार की बात करें तो कच्चा तेल में मामूली गिरावट है और यह 84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है. गोल्ड में 0.35 फीसदी की तेजी है और यह 1922 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. चांदी आधे फीसदी की मजबूती के साथ 22.83 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में 1.6 फीसदी की गिरावट है और यह 4.23 फीसदी के स्तर पर है.

कच्चे तेल की डिमांड आउटलुक कमजोर

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट है क्योंकि चीन की इकोनॉमी में मंदी की आहट नजदीक आती दिख रही है. इससे डिमांड में कमजोरी आ रही है. चीन दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6