&format=webp&quality=medium)
Global Market Updates: महंगाई को लेकर जो डेटा आया है वह अनुमान से बेहतर रहा. यही वजह है कि अमेरिकी बाजार में तेजी देखी जा रही है. डाओ जोन्स में 150 अंकों से अधिक तेजी है. नैस्डैक में 0.65 फीसदी और S&P 500 में भी 0.60 फीसदी की तेजी है. अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट की तरफ से पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर इंडेक्स फरवरी में 0.3 फीसदी बढ़ा. जनवरी में यह 0.6 फीसदी बढ़ा था. इस डेटा पर फेडरल रिजर्व की पैनी नजर रहती है. फरवरी में पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर 4.6 फीसदी रहा जो 2021 के अंत के बाद सबसे कम है.
यूरोपीय बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है. यूके के FTSE में 0.29 फीसदी की तेजी है. फ्रांस के CAC में 0.87 फीसदी और जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 0.71 फीसदी की तेजी है. यूरोप में भी महंगाई में कमी आई है. यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 20 यूरोपीय देशों में मार्च के दौरान महंगाई दर घटकर 6.9 फीसदी पर आ गई. यह एक साल का सबसे निचला स्तर है. हालांकि खाने के सामान के दाम में तेजी अभी भी जारी है.
कमोडिटी मार्केट की बात करें तो ब्रेंड क्रड ऑयल का भाव 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है. सोने का रेट फ्लैट है. यह 1996 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. चांदी तेजी के साथ 24.15 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में 0.75 फीसदी की बड़ी गिरावट है. यह 3.52 फीसदी के स्तर है.
MCX पर सोने की कीमत पर मामूली दबाव है. रात के 8.15 बजे यह 80 रुपए की गिरावट के साथ 59815 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर है. चांदी की बात करें तो इसमें जबरदस्त तेजी है. यह करीब 500 रुपए के उछाल के साथ 72280 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें