&format=webp&quality=medium)
Global Market updates: घरेलू शेयर बाजार आज बंद रहा, लेकिन ग्लोबल मार्केट्स में शानदार तेजी देखी जा रही है. अमेरिकी डाओ जोन्स में करीब 100 अंकों की तेजी है. टेक आधारित इंडेक्स नैस्डैक में 0.65 फीसदी और S&P 500 में 0.60 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है. इस तेजी का कारण बैंकिंग क्राइसिस को लेकर खत्म हो रहा डर और बेरोजगारी क्लेम उम्मीद से ज्यादा रहना बताया जा रहा है. ट्रेडर्स दो खेमे में बंट गए हैं. आधे ट्रेडर्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व मई में फिर से इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा सकता है. आधे का मानना है कि फेड अब इसे स्थिर रखेगा.
यूरोपियन बाजार की बात करें तो वहां का माहौल भी सकारात्मक है और बाजार में तेजी है. तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी आज भी कायम है. इंग्लैंड का FTSE 0.65 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इसी तरह फ्रांस के CAC में करीब 1 फीसदी और जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 1.20 फीसदी की तेजी है.
बुलियन मार्केट की बात करें तो कच्चे तेल में तेजी है. यह इस समय 78.3 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है. सोने में तेजी है. ओवरसीज मार्केट में यह 1988 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. चांदी का भाव 23.72 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 3.56 फीसदी पर है.
घरेलू बाजार में MCX पर सोने की कीमत में गिरावट है. यह 130 रुपए की गिरावट के साथ 59584 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. चांदी में बंपर तेजी है. यह 472 रुपए की तेजी के साथ 71269 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था. कारोबार के दौरान यह 72 हजार के पार भी पहुंच था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें