&format=webp&quality=medium)
Global Market Updates: फेडरल रिजर्व की तरफ से इंटरेस्ट रेट पर रोक की उम्मीदों के बीच अमेरिकी बाजार में जबरदस्त तेजी है. डाओ जोन्स में 400 अंकों की तेजी देखी जा रही है. टेक आधारित इंडेक्स नैस्डैक में 250 अंक और S&P 500 में भी 1.5 फीसदी की बंपर तेजी है. बुधवार को फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट में उम्मीद के मुताबिक, 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इंटरेस्ट रेट में एक और बढ़ोतरी की जा सकती है. हालांकि, बैंकिंग क्राइसिस को लेकर चिंता जताई गई है. कहा गया कि इसका ग्लोबल इकोनॉमी पर असर दिख सकता है.
यूरोपियन बाजार की बात करें तो इंग्लैंड के FTSE में आधे फीसदी की गिरावट है. बैंक ऑफ इंग्लैंड ने एकबार फिर से इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. अब यह 14 सालों के उच्चतम स्तर पर है. BOE ने कहा कि महंगाई अभी भी हाई है. यूरोप के अन्य देशों और अमेरिका के मुकाबले इंग्लैंड में महंगाई ज्यादा है. फरवरी में इसमें इजाफा हुआ है. फ्रांस के CAC में 0.15 फीसदी की तेजी है, जबकि जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 0.05 फीसदी की मामूली तेजी है.
चीन की इकोनॉमी खुलने की उम्मीद से कच्चे तेल में तेजी है. यह 77 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने में 35 डॉलर की बंपर तेजी देखी जा रही है और यह 1985 डॉलर प्रति आउं के स्तर पर है. चांदी में 2 फीसदी की तेजी है और ह 23.33 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. अमेरिकी बॉन्ड बाजार पर दबाव है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यीरल्ड 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 3.5 फीसदी के नीचे है.
घरेलू बाजार में MCX पर सोने मे बंपर तेजी है. रात के 9.30 बजे यह 463 रुपए के उछाल के साथ 59220 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर है. चांदी में 700 रुपए की तेजी देखी जा रही है. यह 70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है.