Global Market Updates: फेड की बैठक से पहले डाओ जोन्स 300 अंक मजबूत, Credit Suisse 50% टूटा; सोना भी फिसला

Global Market Updates: फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले डाओ जोन्स 300 अंकों से अधिक मजबूती दिखा रहा है. UBS के साथ डील के बावजूद क्रेडिट सुईस का शेयर 50 फीसदी से अधिक टूट गया है.
Global Market Updates: फेड की बैठक से पहले डाओ जोन्स 300 अंक मजबूत, Credit Suisse 50% टूटा; सोना भी फिसला

Global Market Updates: क्रेडिट सुईस को बचाने स्विटजरलैंड का UBS ग्रुप सामने लाया गया है. इससे फिलहाल बाजार के सेंटिमेंट को थोड़ी मजबूती मिली है और हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी बाजार में तेजी देखी जा रही है. भारतीय समय अनुसार शाम के 7.30 बजे डाओ जोन्स में 1 फीसदी यानी 300 अंकों से अधिक तेजी देखी जा रही है. नैस्डैक में आधे फीसदी की गिरावट है, जबकि S&P 500 में आधे फीसदी की तेजी है. मंगलवार यानी 21 मार्च से फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. बाजार का अनुमान है कि बैंकिंग क्राइसिस के कारण इंटरेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. इस उम्मीद से भी बाजार को मजबूती मिलती दिख रही है.

यूरोपीय बाजार का हाल

यूरोप के बाजार की बात करें तो यूके के FTSE में 0.40 फीसदी की मजबूती है. फ्रेच इंडेक्स CAC 40 में करीबप 1 फीसदी और जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 0.60 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. यूरोप में बैंकिंग स्टॉक पर अभी भी दबाव है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Credit Suisse का शेयर 50% से अधिक टूटा

NYSE यानी न्यूयॉर्क इंडेक्स पर Credit Suisse Group के शेयरों में 50 फीसदी से अधिक गिरावट है. UBS Group के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. दिग्गज बैंकों की तरफ से समर्थन के बावजूद First Republic Bank के शेयरों में 16 फीसदी की गिरावट है. बीते हफ्ते इस स्टॉक में 72 फीसदी और उससे पिछले हफ्ते 34 फीसदी की भारी गिरावट आई थी.

सोने की कीमत में आई गिरावट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है. यह 72 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है. स्पॉट गोल्ड 1970 डॉलर के ऊपर है. चांदी 22.38 डॉलर प्रति आउंस के ऊपर है. 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में 1.48 फीसदी की तेजी है और यह 3.44 फीसदी पर है. MCX पर सोना लाल निशान में आ गया है. यह 43 रुपए की गिरावट के साथ 59350 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6