&format=webp&quality=medium)
मई महीने के लिए जॉब डेटा आने के बाद माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी पर विराम लग सकता है. इसी उम्मीद से हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी है. डाओ जोन्स में 550 अंकों (1.7 फीसदी) से अधिक की तेजी है. टेक आधारित इंडेक्स नैस्डैक में करीब 1 फीसदी और S&P 500 में 1.35 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है. नैस्डैक ने कारोबार के दौरान 13 महीने का रिकॉर्ड तोड़ा और लगातार छठे हफ्ते तेजी में है.
मई महीने में बेरोजगारी दर 3.7 फीसदी रही जिसका अनुमान 3.5 फीसदी का था. हर घंटे का औसत वेज 0.3 फीसदी रहा जो अप्रैल में 0.4 फीसदी था. ये डेटा महंगाई में कमी की तरफ इशारा कर रहे हैं. नॉन फार्म पेरोल 3.39 लाख बढ़ा जबकि अनुमान 1.9 लाख का था.
डेट सिलिंग को बढ़ाने की मंजूरी अमेरिकी लॉ मेकर्स से मिल गई. इसके कारण यूरोप के बाजार का सेंटिमेंट पॉजिटिव है और वहां शानदार तेजी है. इंग्लैंड के FTSE में 1.6 फीसदी, फ्रांस के CAC में 1.85 फीसदी और जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 1.25 फीसदी की तेजी है.
ब्रेंट में भी करीब 2 फीसदी की तेजी है और यह 76 डॉलर प्रति बैरल के ठीक नीचे है. गोल्ड में गिरावट है और यह 1980 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. चांदी 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 23.82 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में करीब 2 फीसदी की तेजी है और यह 3.67 फीसदी के स्तर पर है.