&format=webp&quality=medium)
अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी है. भारतीय समय अनुसार रात के 9 बजे डाओ जोन्स 350 अंकों की तेजी के साथ 34325 के ऊपर कारोबार कर रहा था. S&P 500 इस समय 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 13 महीने के हाई पर है. टेक आधारित इंडेक्स नैस्डैक में आधे फीसदी की तेजी है. बाजार में काफी हलचल है. निवेशकों का मनोबल हाई है.
फेडरल रिजर्व ने लगातार 10 बार बढ़ोतरी करने के बाद इंटरेस्ट रेट पर तात्कालिक विराम लगाया है. फेड की तरफ से कहा गया कि अभी भी महंगाई उच्च स्तर पर है और उसका रुख अग्रेसिव बना रहेगा. निवेशकों को यह लगता है कि फेड की तरफ से अब और इंटरेस्ट नहीं बढ़ाया जाएगा. इसी वजह से जमकर खरीदारी की जा रही है और बाजार में तेजी है.
इधर यूरोपीय बाजार पर दबाव है. इंग्लैंड के FTSE में 0.35 फीसदी की तेजी है, लेकिन फ्रांस के CAC में 0.60 फीसदी और जर्मनी के ब्लूचिप इंडेक्स DAX में 0.13 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. आज एकबार फिर से यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला किया है. यह 22 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.
SGX Nifty में 0.20 फीसदी की तेजी है. जापान का निक्केई आज फ्लैट बंद हुआ. भारतीय बाजार में तीन दिनों की तेजी पर विराम लगा. कोरिया के कोस्पी में भी 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. घरेलू और ओवरसीज बाजार में सोना-चांदी पर दबाव है. MCX पर यह ढ़ाई महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें