Stock Market Highlights: भारी बिकवाली ने किया बाजार को पस्त, सेंसेक्स 1342 अंक गिरा; निफ्टी 24,850 के पास बंद

Stock Markets Today: शेयर बाजार में कल की तेजी के बाद बुधवार को फिर से बिकवाली लौट आई. बाजार भारी गिरावट के साथ दिन के निचले स्तरों के पास बंद हुआ. निफ्टी करीब 400 अंक गिरकर 24,850 के पास बंंद हुआ.
Stock Market Highlights: भारी बिकवाली ने किया बाजार को पस्त, सेंसेक्स 1342 अंक गिरा; निफ्टी 24,850 के पास बंद

Stock Markats Today. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: शेयर बाजार में कल की तेजी के बाद बुधवार को बड़ी बिकवाली देखने को मिली. निवेशक भारी प्रॉफिटबुकिंग करते दिखे. कल FIIs की बिकवाली के बाद आज बाजार का सेंटीमेंट निगेटिव होता दिखा. सेंसेक्स, निफ्टी भारी गिरावट के साथ दिन के निचले स्तरों के पास बंद हुए. सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,864 पर बंद हुआ. निफ्टी 395 अंक गिरकर 23,867 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1215 अंक गिरकर 55,736 पर बंद हुआ. रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 92.04/$ पर बंद हुआ.

आज के गेनर्स-लूजर्स

NIFTY 50 LOSERS

Add Zee Business as a Preferred Source

Bajaj Finance -4.5%
Axis Bank -3.8%
Bajaj Finserv -3.7%
M&M -3.6%

NIFTY 50 GAINERS

Jio Financial Services +1.4%
Coal India +1.2%
NTPC +1.1%
Wipro +1%

JAL JEEVAN MISSION 2.0 से जुड़े शेयरों में तेजी

Jain Irrigation +11.1%
Shakti Pumps +9.7%
HG Infra +8.4%
Enviro Infra +8.3%

PHARMA STOCKS में तेजी

IPCA Labs +3.6%
Glenmark Pharma +2.3%
Aurobindo Pharma +2%
Strides Pharma +2.8%

CONSUMER DURABLE STOCKS में हलचल

TTK Prestige +9%
Epack Durable +6.9%
Stove Kraft +6.6%
Symphony +3.6%

WIRE & CABLE STOCKS में गिरावट

KEI -4.4%
Polycab -3.9%
Finolex Cables -3.8%
Universal Cables -3.3%

TOP LOSERS

Authum Investment -7.2%
Colgate -6.1%
TVS Motor -4.5%
Thangamayil Jewel -4.5%

TOP GAINERS

Adani Total Gas +20%
Electrosteel Casting +20%
Jindal Saw +18.4%
SEDEMAC Mechatronics +9.5%

दोपहर में 1 बजे तक सेंसेक्स 1,000 अंक तक गिर गया था. निफ्टी भी करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ 24,000 के नीचे फिसल गया था. इसके पहले सुबह सुस्ती के साथ ओपनिंग हुई. सेंसेक्स-निफ्टी लाल-हरे निशान में झूलते नजर आए. लेकिन फिर शुरुआती घंटे के बाद बाजार में तेज गिरावट दिखने लगी. सेंसेक्स 600 अंक नीचे 77,592 के आसपास चल रहा था. निफ्टी 185 अंक नीचे 24,075 के आसपास था. बैंक निफ्टी भी काफी गिरा हुआ था. इंडेक्स 650 अंक नीचे 56,280 के आसपास था. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स भी लाल निशान में थे, लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की तेजी दर्ज कर रहा था.

ओपनिंग में निफ्टी 24,200 के ऊपर का लेवल होल्ड कर रहा था. ओपनिंग में सेंसेक्स तेज उतार-चढ़ाव के साथ 78,200 के आसपास ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के साथ 24,253 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 200 अंकों की कमजोरी के साथ 56,780 के आसपास था.

लेकिन शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट देखने लगा. सुबह 09:33 पर सेंसेक्स 190 अंक गिरकर 78,015 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, 34 अंक नीचे 24,227 पर था. बैंक निफ्टी 274 अंक नीचे 56,675 पर ट्रेड कर रहा था. NBFC, FMCG और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. मेटल, फार्मा, रियल्टी, मीडिया जैसे इंडेक्स आज तेजी पर थे.

निफ्टी पर Indigo, Hindalco, Adani Ports, Tata Steel, NTPC, Adani Enterprise, Jio टॉप गेनर्स थे. Kotak Bank, Max Health, Tata Consumer, ICICI Bank, SBI Life, HDFC Bank, Bharti Airtel, Bajaj Finserv आज के टॉप लूजर्स थे.

ग्लोबल बाजारों में बुधवार को एक बार फिर जियोपॉलिटिकल तनाव का असर दिख रहा है. मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी ने कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव पैदा कर दिया है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी बाजारों में भी कल दिनभर बड़ी वोलैटिलिटी देखने को मिली. एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेत और कमोडिटी में तेज हलचल के बीच आज घरेलू बाजार के लिए कई बड़े ट्रिगर मौजूद हैं.

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बाद अंत में कमजोर बंद देखने को मिला. कारोबार के दौरान करीब 800 अंकों की रेंज में घूमने के बाद डाओ जोंस मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. टेक शेयरों का इंडेक्स नैस्डैक भी दिन की ऊंचाई से करीब 200 अंक फिसलकर लगभग सपाट बंद हुआ.

हालांकि एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले हैं. कोरिया और जापान के बाजार करीब 2 से ढाई प्रतिशत तक मजबूत नजर आए. वहीं GIFT निफ्टी करीब 100 अंक गिरकर 24,300 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत है.

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज तनाव से कच्चे तेल में भारी उठापटक

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में टैंकरों को सुरक्षा देने को लेकर अमेरिकी तेल मंत्री के बयान और उसके बाद व्हाइट हाउस के खंडन से कच्चे तेल में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इंट्राडे कारोबार में ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर के नीचे फिसल गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली.

तेल बाजार में वोलैटिलिटी इतनी तेज रही कि कीमतें करीब 11% तक फिसलकर 88 डॉलर के आसपास आ गईं. मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण आगे भी क्रूड में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है, जिसका असर तेल कंपनियों और महंगाई के अनुमान पर पड़ सकता है.

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका का सख्त रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में मौजूद 10 निष्क्रिय माइंस को नष्ट कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर माइंस नहीं हटाए गए तो बेहद गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

उधर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज ईरान पर अब तक के सबसे जोरदार हमले हो सकते हैं. इसी बीच इजरायल ने भी ईरान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 300 अरब डॉलर की साझेदारी

डोनाल्ड ट्रंप ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 300 अरब डॉलर की बड़ी साझेदारी का ऐलान किया है. इस समझौते के तहत रिलायंस अमेरिका के टेक्सास में एक ऑयल रिफाइनरी स्थापित करेगी. अगर यह परियोजना आगे बढ़ती है तो यह भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़े निवेशों में से एक बन सकती है.

LIVE TV:

डॉलर नरम, सोना-चांदी में जोरदार उछाल

डॉलर में कमजोरी आने से कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. घरेलू बाजार में सोना करीब 3000 रुपये चढ़कर 1,63,300 रुपये के आसपास बंद हुआ.

वहीं चांदी में और भी तेज उछाल देखने को मिला. चांदी करीब 10,700 रुपये की तेजी के साथ 2,77,800 रुपये के ऊपर बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी में करीब 5% और सोने में लगभग 2% की तेजी दर्ज की गई.

FIIs की बिकवाली, घरेलू फंड्स की खरीद जारी

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है. FIIs ने कैश बाजार में लगातार आठवें दिन बिकवाली की और करीब 4672 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

नेट आधार पर FIIs की कुल बिकवाली करीब 3137 करोड़ रुपये रही. इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी और लगातार दसवें दिन करीब 6333 करोड़ रुपये का निवेश बाजार में डाला.

IndiGo के CEO का इस्तीफा

एविएशन सेक्टर से भी बड़ी खबर आई है. IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जब तक नया CEO नियुक्त नहीं होता, तब तक कंपनी के फाउंडर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे.

महंगे ATF के कारण बढ़ने लगे हवाई किराए

ईरान युद्ध के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेजी आ गई है. इसके चलते भारतीय एयरलाइंस ने किराए बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. एयर इंडिया ने घरेलू और SAARC देशों की उड़ानों पर 399 रुपये का सरचार्ज लगा दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी अतिरिक्त सरचार्ज बढ़ाया गया है.

LPG सप्लाई को लेकर सरकार का भरोसा

देश में LPG की संभावित कमी को लेकर पेट्रोलियम मंत्री ने आश्वासन दिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कोई कमी नहीं होगी. साथ ही इंडस्ट्री के लिए भी 70 से 80 प्रतिशत तक सप्लाई सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी.

चीन से आने वाले FDI नियमों में ढील

सरकार ने चीन से आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की शर्तों में ढील देने का फैसला किया है. इससे कुछ क्षेत्रों में निवेश की प्रक्रिया आसान हो सकती है.

SEDEMAC Mechatronic की आज होगी लिस्टिंग

आज बाजार में SEDEMAC Mechatronic की लिस्टिंग होने जा रही है. यह IPO करीब ढाई गुना सब्सक्राइब हुआ था और इसका इश्यू प्राइस 1352 रुपये तय किया गया है. निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि लिस्टिंग के समय शेयर किस तरह का प्रदर्शन करता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6