Gift Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई में टर्नओवर $102 अरब पार, NSE का नेट प्रॉफिट ₹12,188 करोड़

Gift Nifty Turnover: गिफ्ट निफ्टी का टर्नओवर मई के महीने में 102.35 अरब डॉलर हो गया है, यह एक्चेंज का एक नया रिकॉर्ड है. गिफ्ट निफ्टी अप्रैल में सबसे उच्चतम स्तर पर था.
Gift Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई में टर्नओवर $102 अरब पार, NSE का नेट प्रॉफिट ₹12,188 करोड़

Gift Nifty Turnover: गिफ्ट निफ्टी ने रविवार को ऐलान किया कि उसका टर्नओवर मई में 102.35 अरब डॉलर (8,75,098 करोड़ रुपए) रहा है, जो कि एक्सचेंज की ओर से रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस दौरान गिफ्ट निफ्टी पर 20.10 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ. इससे पहले अप्रैल में गिफ्ट निफ्टी पर 100.93 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था, जो कि उस समय सबसे उच्चतम स्तर था. हर महीने टर्नओवर को नया रिकॉर्ड दिखाता है कि गिफ्ट निफ्टी पर निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है.

मई 2025 तक 4,328 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बयान में कहा, "यह उपलब्धि भारत की विकास कहानी के लिए एक बेंचमार्क के रूप में गिफ्टी निफ्टी में बढ़ती वैश्विक निवेशकों की रुचि और विश्वास को दर्शाती है. हम गिफ्टी निफ्टी की सफलता को देखकर खुश हैं." 3 जुलाई, 2023 को गिफ्ट निफ्टी का पूर्ण रूप से परिचालन शुरू होने के बाद से एनएसई आईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ रहा है. गिफ्ट निफ्टी पर पूर्ण रूप से परिचालन शुरू होने के बाद मई 2025 तक 4.328 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ है और इनकी संचयी वैल्यू 1.93 ट्रिलियन डॉलर थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

NSE IX के पास 99 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी

एनएसई आईएक्स एक अंतरराष्ट्रीय मल्टी एसेट एक्सचेंज है, जिसकी स्थापना 5 जून, 2017 को गिफ्ट सिटी में की गई थी और इसे इंटरनेशनल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) द्वारा मान्यता प्राप्त है. एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) के पास 99 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी है. यह इंडियन सिंगल स्टॉक डेरिवेटिव, इंडेक्स डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, डिपॉजिटरी रिसिप्ट और ग्लोबल स्टॉक सहित अन्य प्रोडक्ट्स का एक विविध पोर्टफोलियो प्रदान करता है.

भारत की सबसे बड़ी गैर सूचीबद्ध कंपनी बनी NSE

एनएसई ने इसके अलावा हाल ही में बताया था कि वह 1,00,000 से अधिक शेयरधारकों के साथ भारत की सबसे बड़ी गैर-सूचीबद्ध कंपनी बन गई है. 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एनएसई की कंसोलिडेटेड कुल आय में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 19,177 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. वहीं, वित्त वर्ष 25 के लिए शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 12,188 करोड़ रुपए हो गया.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6