Stock Markets Highlights: सीजफायर से बाजार में धुआंधार तेजी, 4 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार; इन शेयरों में सबसे ज्यादा बरसा पैसा

Stock Markets Today: आज की तेजी में भारतीय कंपनियों का मार्केट कैप 16.5 लाख करोड़ से बढ़ा. निफ्टी 4 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया. 11 मार्च के बाद निफ़्टी ने 24000 का लेवल क्रॉस किया. 12 मई 2025  के बाद की निफ़्टी में सबसे बड़ी तेजी रही.
Stock Markets Highlights: सीजफायर से बाजार में धुआंधार तेजी, 4 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार; इन शेयरों में सबसे ज्यादा बरसा पैसा

US-Iran सीजफायर से ग्लोबल रैली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: कच्चे तेल में तेज गिरावट, ग्लोबल बाजारों में जोरदार तेजी और GIFT निफ्टी में बड़ी छलांग के चलते आज बुधवार को काफी दिनों बाद दमदार रैली देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और RBI MPC के फैसले के बाद बाजार में तेजी आई. सीजफायर को लेकर ईरान के नेताओं की पॉजिटिव कमेंट्री बाजार को पसंद आई.

सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर 77,563 पर बंद हुआ. निफ्टी 874 अंक चढ़कर 23,997 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 2988 अंक चढ़कर 55,704 पर बंद हुआ और करेंसी मार्केट में रुपया 43 पैसे मजबूत होकर 92.58/$ पर बंद हुआ. Nifty mid select 599 (4.75%) अंक चढ़कर 13219.9 पर बंद हुआ. Nifty Smallcap 694.7 (4.39%) चढ़कर 16538 पर बंद हुआ

16.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप

Add Zee Business as a Preferred Source

आज की तेजी में भारतीय कंपनियों का मार्केट कैप 16.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ा. निफ्टी 4 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया. 11 मार्च के बाद निफ़्टी ने 24000 का लेवल क्रॉस किया. 12 मई 2025 के बाद की निफ़्टी में सबसे बड़ी तेजी रही. 5 जून 2024 के बाद की बैंक निफ़्टी में सबसे बड़ी तेजी रही. सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेज बढ़त देखने को मिली.

दिन में सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 4% तक की तेजी आई. फिर RBI MPC की ओर से ब्याज दरों को स्थिर रखे जाने के बीच भी बाजार में तेजी का माहौल जारी था. रियल्टी इंडेक्स 7% तक चढ़ गया था. पीएसयू बैंक इंडेक्स भी 4% से ज्यादा की तेजी पर था.बाजार में तेजी से मार्केट कैप में 16 लाख करोड़ रुपये की बढ़त देखी गई. India VIX 21.56% गिरकर 19.37 के आसपास आ गया था.

किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट?

Ceasefire से स्टॉक में तेजी

  • HPCL +10.12%
  • Indigo + 8.09%
  • KEC International +7.80%
  • L&T +7.70%

Adani group स्टॉक्स में तेजी

  • Adani green +11.85%
  • Adani Ent +8.65%
  • Adani Total Gas +7.30%
  • Adani Energy +9.10%

Sectoral Performance

  • Nifty Realty +6.75
  • Nifty Auto +6.69
  • Nifty Capital Market +5.73
  • Nifty PSU bank +5.46

Nifty 50 Gainers

  • Shriram Finance +10.14%
  • Tata Motors PV +8.7%
  • Adani Enterprise +8.6%
  • Eicher Motors +8.5%
  • LT +7.7%

Nifty 50 Losers

  • Coal India -3%
  • Tech Mahindra 1.3%
  • Wipro 0.5%
  • Nestle 0.6%

कैसी रही ओपनिंग?

सेंसेक्स करीब 2600 अंकों की तेजी के साथ 77,211 के आसपास खुला. निफ्टी भी करीब 750 अंक चढ़कर 23,871 के आसपास खुला. बैंक निफ्टी 2290 अंकों के करीब तेजी लेकर 55,002 पर था. निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 420 अंकों की तेजी के साथ 13,041 पर ट्रेड कर रहा था.

सुबह 09:26 पर सेंसेक्स 2,529 अंक ऊपर 77,145 पर ट्रेड कर रहा था. इस दौरान निफ्टी 744 अंकों की बढ़त के साथ 23,868 के आसपास था. बैंक निफ्टी 2,280 की तेजी के साथ 55,002 पर था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3-3 पर्सेंट की तेजी थी.

निफ्टी 50 पर Indigo 10% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. LT, Shriram Finance, Adani Ports, Adani Enterprise, Bajaj Finance, Asian Paints, ICICI Bank, Ultratech Cement भी टॉप गेनर्स में शामिल थे. वहीं, ONGC और Coal India 3-3 फीसदी तक गिरकर अकेले लूजर्स थे.

अमेरिका-ईरान के बीच अचानक सीजफायर के ऐलान ने माहौल बदल दिया है. कच्चे तेल में तेज गिरावट, ग्लोबल बाजारों में जोरदार तेजी और GIFT निफ्टी में बड़ी छलांग- ये सभी संकेत आज भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत की तरफ इशारा कर रहे हैं. अब नजर RBI पॉलिसी और FIIs के ट्रेंड पर रहेगी.

2 हफ्ते का सीजफायर, हॉर्मुज खोलने पर सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया. इस दौरान दोनों पक्ष हमले रोकेंगे और Strait of Hormuz को खोलने पर सहमत हुए हैं.

ईरान ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा है कि अगले 2 हफ्तों तक उसकी सेना के समन्वय से हॉर्मुज से सभी जहाज सुरक्षित निकल सकेंगे.

बातचीत से युद्ध खत्म करने की कोशिश

सीजफायर सिर्फ अस्थायी राहत है. अगले 2 हफ्तों में अमेरिका और ईरान बातचीत के जरिए स्थायी समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. ट्रंप ने साफ किया है कि ईरान के 10-पॉइंट प्रस्ताव को आधार बनाकर आगे बातचीत होगी.

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

सीजफायर और हॉर्मुज खुलने की खबर से कच्चे तेल में जबरदस्त गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड करीब 13% टूटकर 95 डॉलर के आसपास पहुंच गया.

तेल की कीमतों में यह गिरावट भारत जैसे आयातक देशों के लिए बड़ी राहत है और बाजार के लिए पॉजिटिव ट्रिगर मानी जा रही है.

ग्लोबल बाजारों में तगड़ी रैली

सीजफायर के ऐलान का असर दुनियाभर के बाजारों में दिखा. GIFT निफ्टी करीब 800 अंकों की छलांग लगाकर 23,850 के पास पहुंच गया. अमेरिकी बाजारों के संकेत भी मजबूत हैं- डाओ फ्यूचर्स में करीब 1050 अंकों का उछाल और नैस्डैक फ्यूचर्स में 750 अंकों की तेजी देखी गई.

LIVE TV:

गोल्ड-सिल्वर में भी उछाल

ग्लोबल अनिश्चितता के बीच गोल्ड और सिल्वर में भी तेज उछाल आया. सोना करीब 3% चढ़कर 4850 के पास पहुंचा, जबकि चांदी में 6% की जोरदार तेजी दर्ज की गई.

FIIs की बिकवाली जारी, DIIs का सहारा

मंगलवार को बाजार की तेजी के बावजूद FIIs ने लगातार 25वें दिन बिकवाली जारी रखी और करीब 7,924 करोड़ रुपए निकाले. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 27वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए करीब 7,100 करोड़ रुपए डाले, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला.

टेलीकॉम सेक्टर के लिए बड़ा निर्देश

Telecom Regulatory Authority of India ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि हर वैलिडिटी में सस्ते कॉल और SMS वाले प्लान भी शामिल किए जाएं. इससे सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है.

IPO और कंपनियों को SEBI से राहत

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Securities and Exchange Board of India ने बड़ी राहत दी है. 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच खत्म हो रही IPO मंजूरी की वैलिडिटी 6 महीने बढ़ा दी गई है. साथ ही लिस्टेड कंपनियों को मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों में भी राहत मिली है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)