&format=webp&quality=medium)
दुनिया के शेयर बाजारों के परफॉर्मेंस पर आई रिपोर्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Market Return: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच दुनियाभर के शेयर बाजारों में लगतार वॉलेटिलिटी बनी हुई है. 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की ओर से चलाए गए 'Epic Fury' ऑपरेशन ने न तो बस ग्लोबल बाजारों के मोमेंटम पर ब्रेक लगाया है, बल्कि निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है.
भारतीय शेयर बाजार में इस साल 13-14% तक की गिरावट आई है. लेकिन दुनिया में एक इकलौता शेयर बाजार है, जिसने अनिश्चितताओं के बावजूद बंपर रिटर्न दिया है. इस साल इस शेयर बाजार में निवेशकों ने जबरदस्त मुनाफा काटा है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने हाल ही में अपनी Bits & Pieces रिपोर्ट में बताया है कि ईरान पर हमले के बाद ग्लोबल बाजारों की परफॉर्मेंस कैसी रही है.
CLSA की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी, 2026 के बाद घाना के इक्विटी इंडेक्स GSE Composite Index ने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया. इंडेक्स ने इस दौरान 16% से ज्यादा की तेजी दिखाई. जबकि बाकी शेयर बाजारों में अधिकतम 19% तक की गिरावट आई. भारतीय शेयर बाजार 12 से 14% तक गिरे.
घाना के अलावा, Oman का MSX30 Index 7% की तेजी पर था. अर्जेंटीना का S&P Merval TR ARS 5.6% की तेजी पर था. इसके अलावा लाओस का Laos Composite Index 4.6%, कज़ाख्स्तान का Kazakhstan KASE Stock Ex 4.4% की तेजी पर था. साउथ कोरिया का Kospi जो इस साल 29% तक की तेजी दिखा चुका है, वहां भी हमने 14% तक की गिरावट देखी.

अगर अभी तक इस साल का रिटर्न देखें तो घाना का इंडेक्स GSE Composite Index 8,770 के लेवल से 15,908 के हाई पर गया है, यानी कि इसमें 81% की तेजी आ चुकी है. हालांकि, इंडेक्स हाई से थोड़ा नीचे भी आया है, लेकिन अब भी ये करीब 50% के रिटर्न पर है.

इसके बाद ओमान का बाजार करीब 35% का रिटर्न दे चुका है. साउथ कोरिया के कॉस्पी ने 29% का रिटर्न दिया. ताइवान के Taiwan Taiexx Index ने 14%, ब्राजील के IBOVESPA Index ने 18% का रिटर्न दिया. कज़ाख्स्तान के मार्केट ने करीब 17% का रिटर्न दिया है. टर्की के BIST 100 Index ने 11%, लाओस के बाजार ने YTD बेसिस पर करीब 8% का रिटर्न दिया है.
CLSA ने एपिक फ्यूरी के बाद सबसे ज्यादा हिट होने वाले लार्ज कैप शेयरों की लिस्ट भी शेयर की है. इसमें भारतीय शेयर बाजार के लिहाज से देखें तो BPCL के शेयर में 21% से ज्यादा की गिरावट आई है. इसपर ब्रोकरेज ने HOLD की रेटिंग दी है. Indian Oil Corp में भी 22% तक की गिरावट है. इसपर भी ब्रोकरेज की HOLD की रेटिंग है.
Ashok Leyland के शेयर में 26% तक की गिरावट रही है, फिलहाल इसपर ब्रोकरेज की Outperform की रेटिंग है.
L&T का शेयर एक महीने में 11% गिरा है, लेकिन इसपर भी CLSA की Outperform की रेटिंग है.
(ध्यान रहे कि ये नंबर्स 27 मार्च के आसपास के हैं, कुछ शेयरों और इंडेक्स में उसके बाद थोड़ा उतार-चढ़ाव भी देखा गया है.)