&format=webp&quality=medium)
(Representational)
GAIL share BUY call: दिवाली के फेस्टिव सीजन के बीच दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कई शेयरों में निवेश को लेकर आउटलुक काफी जबरदस्त बन रहा है. ऑयल एंड गैस सेक्टर की कंपनी गेल (GAIL) के सितंबर तिमाही के ब्लॉकबस्टर रिजल्ट के बाद उसके शेयर को लेकर भी ब्रोकरेज हाउसेस बुलिश नजर आ रहे हैं. 200 रुपये के कम के इस शेयर ने बीते एक साल में करीब 80 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है. आगे भी इस शेयर में निवेशकों को शानदार रिटर्न देने का दम है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal oswal) ने गेल इंडिया में 200 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी (GAIL BUY) की सलाह दी है.
शेयर बाजार का वैल्युएशन बहुत ज्यादा है. ऐसे में कई शेयर बहुत महंगे हो चुके हैं. वहीं, गेल के शेयर का वैल्युएशन अभी भी आकर्षक है. इस साल अब तक इसमें करीब 22 फीसदी की तेजी रही है. वहीं, पिछले एक साल में यह शेयर करीब 79 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है. इसके बावजूद शेयर का वैल्युएशन आकर्षक है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह देते हुए 200 रुपये का टारगेट रखा है. इस लिहाज से इसमें आगे अभी निवेशकों को करंट प्राइस से करीब 33 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.
ब्रोजरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में गेल के नजीते शानदार रहे हैं. इससे दूसरी छमाही में भी कंपनी का आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है. जुलाई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट डबल से भी उछला है. गैस ट्रेडिंग बिजनेस में कंपनी का मुनाफा बीते कई तिमाही में सबसे ज्यादा रहा है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी एबिटडा 52 फीसदी रहा, जो कि हमारे अनुमान से ज्यादा रहा. कंपनी मैनेजमेंट को अगले 3-4 साल में गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम में सालाना आधार पर 7-8 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है. रिफाइनरी, फर्टिलाइजर प्लांट और पेट्रोकेम कंपनियों के एक्सपेंशन से डिमांड में इजाफा होगा.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
30 सितंबर 2021 को समाप्त पहली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 131 फीसदी गिरकर 2,862.95 करोड़ रुपये रहा था. पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,239.67 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 57 फीसदी उछलकर 21,515.30 करोड़ रुपये हो गया. नेचुरल गैस मार्केटिंग में जबरदस्त तेजी के चलते कंपनी में मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई.