जनवरी में FPI ने दिया झटका, भारतीय बाजार से निकाल ले गए 4,000 करोड़ रुपये

FPI ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है.
जनवरी में FPI ने दिया झटका, भारतीय बाजार से निकाल ले गए 4,000 करोड़ रुपये

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से इस महीने अबतक निकाले 4,000 करोड़ रुपये (फाइल फोटो)

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है. देश में निवेश को लेकर उनका रुख सावधानीपूर्ण रहा है. इससे पहले नवंबर और दिसंबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने देश के शेयर और डेट मार्केट में कुल 17,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

ये है 1 से 18 जनवरी तक का आंकड़ा
हालांकि उससे पहले अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 38,905 करोड़ रुपये की निकासी की थी. डिपॉजिटरीज के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने 1 से 18 जनवरी के बीच शेयर बाजारों से 3,987 करोड़ रुपये और डेट मार्केट से 53 करोड़ रुपये की निकासी की. इस प्रकार उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार से कुल 4,040 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं.

FPI

Add Zee Business as a Preferred Source

इन चीजों पर रहेंगी FPI की निगाहें
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को लेकर FPI का ‘इंतजार और नजर रखने’ वाला रुख बरकरार रहेगा. उनकी नजर अब फरवरी में पेश होने वाले बजट, आर्थिक वृद्धि दर और आम चुनावों पर टिकी होगी. ऑनलाइन म्युचुअल फंड निवेश मंच ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि और डॉलर में अस्थिरता के चलते 2019 में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है, लेकिन भारतीय बाजार इस झटके को झेल लेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6