विदेशी निवेशकों की हुई जोरदार वापसी, जुलाई में इतने हजार करोड़ के शेयर खरीदे

FPI Inflow July: विदेशी निवेशकों की फिर से जोरदार वापसी हुई है. जुलाई के पांच कारोबारी सत्रों में FPI ने कई हजार करोड़ की खरीदारी की है.
विदेशी निवेशकों की हुई जोरदार वापसी, जुलाई में इतने हजार करोड़ के शेयर खरीदे

FPI Inflow July: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 7,900 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. आर्थिक मोर्चे पर मजबूती के बीच एफपीआई का भारतीय बाजार के प्रति भरोसा बढ़ा है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही इस साल अबतक शेयरों में कुल एफपीआई निवेश 1.16 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि आगे चलकर कंपनियों के पहली तिमाही की कमाई के आंकड़े और आम बजट से एफपीआई के प्रवाह की दिशा तय होगी.

जुलाई में अब तक 7962 करोड़ रुपए डाले

आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने अबतक (पांच जुलाई तक) शेयरों में शुद्ध रूप से 7,962 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इससे पहले जून में एफपीआई ने शेयरों में 26,565 करोड़ रुपए डाले थे. वहीं चुनाव को लेकर असमंजस की वजह से विदेशी निवेशकों ने मई में शेयर बाजार से 25,586 करोड़ रुपए की निकासी की थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

चुनाव नतीजों के बाद फिर से वापसी

मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने की चिंता के कारण एफपीआई ने अप्रैल में शेयरों से 8,700 करोड़ रुपए से अधिक निकाले थे. जूलियस बेयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक मिलिंद मुछाला ने कहा, ‘‘कुछ कोष संभवत: चुनाव संपन्न होने का इंतजार कर रहे थे.’’

विदेशी फैक्टर्स के कारण FPI में तेजी

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि भारत में एफपीआई प्रवाह की महत्वपूर्ण वजह बाहरी कारक… मसलन अमेरिका में बढ़ता बॉन्ड प्रतिफल और अन्य उभरते बाजारों में निचला मूल्यांकन है.

बॉन्ड बाजार में डाले 6304 करोड़ रुपए

समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने शेयरों के अलावा ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 6,304 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इस तरह इस साल अबतक एफपीआई बॉन्ड बाजार में 74,928 करोड़ रुपए डाल चुके हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6