&format=webp&quality=medium)
FPI in India: भारतीय बाजार के लिए विदेशी निवेशकों की भूमिका अहम है. बीते हफ्ते FII ने नेट आधार पर 5295 करोड़ रुपए और DII ने 2224 करोड़ रुपए की खरीदारी की. सेंसेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 65322 अंकों पर और निफ्टी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 19428 अंकों पर बंद हुआ. पूरे महीने की बात करें तो FPI ने भारतीय बाजार में 3272 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इस समय वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है. चीन की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता है.
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ”चूंकि पिछले तीन महीनों से बाजार में तेजी है, इसलिए एफपीआई कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं.” कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि चीन में मांग घटने के कारण वैश्विक आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं. वैश्विक शेयर बाजारों में किसी भी कमजोरी से स्थानीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव हो सकता है और इसके चलते एफपीआई आवक भी प्रभावित हो सकती है.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1-11 अगस्त के दौरान भारतीय इक्विटी में शुद्ध रूप से 3,272 करोड़ रुपए का निवेश किया है. मॉर्निंगस्टार इंडिया के संयुक्त निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ”जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर ने भावनाओं को समर्थन दिया.” समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने इक्विटी के अलावा ऋण बाजार में 2,860 करोड़ रुपए का निवेश किया.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें