रूस-यूक्रेन युद्ध से बड़ा है इस बार मार्केट में खौफ? FIIs कर रहे भयंकर बिकवाली, बाजार को बचा रही ये ढाल

मध्यपूर्व में चल रहे तनाव के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय मार्केट से तगड़ी बिकवाली की है. हालांकि, मार्केट को क्रैश से बचाने के लिए DIIs ढाल बनकर खड़े हैं. जानिए क्या कहते हैं आंकड़े.
रूस-यूक्रेन युद्ध से बड़ा है इस बार मार्केट में खौफ? FIIs कर रहे भयंकर बिकवाली, बाजार को बचा रही ये ढाल

ईरान, अमेरिका और इजरायल जंग के खौफनाक माहौल के बीच भारतीय शेयर मार्केट में बड़ा और अभूतपूर्व ट्रेंड देखने को मिल रहा है. विदेशी निवेशक (FIIs) बाजार में भारी पैनिक सेलिंग कर रहे हैं, जिससे मार्केट क्रैश होने का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, दूसरी तरफ घरेलू खरीदार (DIIs) एक ढाल बनकर खड़े हैं. इस स्थिति ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध की यादों को ताजा कर दिया है, लेकिन इस बार भारतीय बाजार घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी के दम पर कहीं ज्यादा सुरक्षित नजर आ रहा है.

1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर किए डंप

आंकड़ों को देखें तो विदेशी निवेशकों ने युद्ध शुरू होने के बाद से 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर डंप कर दिए हैं. दूसरी तरफ मार्चे में अब तक DIIs ने 1.24 लाख करोड़ रुपए की ऐतिहासिक खरीदारी की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

21वें दिन कैश मार्केट में खरीदारी

  • DIIs ने लगातार 21वें दिन कैश मार्केट में खरीदारी की है. मार्च महीने में अब तक DIIs की कुल 1,24,499 करोड़ रुपए की भारी-भरकम खरीदारी की है. यह FII की बिकवाली से ज्यादा है.
  • अप्रैल 2007 से उपलब्ध डेटा के आधार पर, इतिहास में यह DIIs के द्वारा की गई अभी तक की सबसे बड़ी मासिक खरीदारी है. यह दूसरा मौका है जब DIIs ने एक ही महीने में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है.
  • इससे पहले अक्टूबर 2024 में DII ने 1,07,254 करोड़ रुपए की खरीदारी की है. 25 मार्च 2026 के ही आकड़ों पर नजर डालें तो DIIs ने कैश मार्केट में 5,429.78 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश किया है.

क्या है DIIs और FIIs का ट्रेंड

डीटेल्सDIIs (घरेलू निवेशक)FIIs (विदेशी निवेशक)
लगातार ट्रेंड (कैश मार्केट)21वें दिन लगातार खरीदारी की19वें दिन लगातार बिकवाली की
मार्च महीने का कुल आंकड़ा+1,24,499 करोड़ रुपये (खरीदे)-1,07,010.37 करोड़ रुपये (बेचे)
25 मार्च का नेट डेटा (कैश मार्केट)+5,429.78 करोड़ रुपये-1,805.37 करोड़ रुपये
पिछला 1 लाख करोड़+ का रिकॉर्ड (अक्टूबर 2024)+1,07,254 करोड़ रुपये-1,14,446 करोड़ रुपये

लगातार 19वें दिन कैश मार्केट में बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार 19वें दिन कैश मार्केट में बिकवाली की है. मार्च में अब तक FIIs ने 1,07,010.37 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है.

पार किया 1 लाख करोड़ का सेल ऑफ आंकड़ा

  • शेयर बाजार के इतिहास में केवल दूसरी बार है जब FIIs ने 1 लाख करोड़ रुपए का सेल ऑफ आंकड़ा पार किया है.
  • अक्टूबर 2024 में FIIs ने 1,14,446 करोड़ रुपए कैश मार्केट में बेचे थे.
  • रूस यूक्रेन युद्ध से इसकी तुलना करें तो उस दौरान बाजार में मची भारी उथल पुथल के बावजूद FIIs ने महज 13 दिनों के बाद ही कैश मार्केट में दोबारा खरीदारी शुरू की थी.
  • FIIs की यह बिकवाली लगातार 19वें दिन तक खिंच गई है, जो उनके अंदर के गहरे डर को दिखाती है.

मिला पहला पॉजिटिव संकेत

FIIs की भारी बिकवाली के बावजूद डेटा में एक पॉजिटिव साइन है. 27 फरवरी को जबसे युद्ध जैसी स्थिति की शुरुआत हुई है, उसके बाद पहली बार है जब FIIs ने 2000 करोड़ रुपए से कम की बिकवाली की है.

FIIs ने बेचे 1,805.37 करोड़ रुपए के शेयर

  • आज कैश मार्केट में FIIs ने केवल 1,805.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं, जो 24 फरवरी के बाद से बिकवाली का सबसे छोटा आंकड़ा है.
  • डेरिवेटिव्स मार्केट में FIIs का रुख बदलता हुआ दिख रहा है. FIIs ने F&O मार्केट में 5,664.90 करोड़ रुपए की बंपर नेट खरीदारी की है.
  • निफ्टी ऑप्शंस में 5108.31 करोड़ का निवेश भी शामिल है.
  • FIIs की नेट शॉर्ट पोजीशन 60.49 फीसदी से घटकर 59.43 फीसदी हो गई है, जो संकेत देता है कि शायद डर खत्म हो रहा है.

FIIs का फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) मार्केट का डेटा (25 मार्च 2026)

F&O सेगमेंट का नामनेट खरीदारी / बिकवाली (करोड़ रुपये में)
कुल F&O नेट (Total F&O Net Buy)+5,664.90
निफ्टी ऑप्शंस+5,108.31
इंडेक्स ऑप्शंस+2,945.83
इंडेक्स फ्यूचर्स+1,601.50
स्टॉक ऑप्शंस+1,141.53
स्टॉक फ्यूचर्स-23.96
बैंक निफ्टी ऑप्शंस-1,542.54

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: मार्च के महीने में DIIs ने कुल कितनी खरीदारी की है?

जवाब: DIIs ने मार्च में अभी तक ऐतिहासिक मासिक खरीदारी करते हुए 1,24,499 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

सवाल: मार्च में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने अभी तक कितने के शेयर बेचे हैं?

जवाब:
FIIs ने मार्च में कैश मार्केट में कुल 1.07 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की है.

सवाल: रूस-यूक्रेन युद्ध के समय FIIs ने कितने दिन बाद खरीदारी शुरू की थी?

जवाब:
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान FIIs ने बिकवाली के महज 13 दिन बाद ही वापस से खरीदारी शुरू की थी.

सवाल: DIIs ने पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी कब की थी?

जवाब:
इतिहास में पहली बार DIIs ने अक्टूबर 2024 में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की थी.

सवाल: 27 फरवरी के बाद FIIs की बिकवाली में आज क्या खास रहा?

जवाब: 27 फरवरी के बाद यह पहला मौका है जब FIIs ने एक दिन में 2,000 करोड़ रुपए से कम के शेयर बेचे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6