&format=webp&quality=medium)
FDI Limit PSU Banks.
पिछले कुछ समय से सरकारी बैंकों के कंसोलिडेशन की चर्चा जोरों पर है. इस बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों में FDI की लिमिट बढ़ाने पर विचार कर रही है. न्यूज एजेंसी का कहना है कि सरकारी बैंकों में FDI लिमिट 20% से बढ़ाकर 49% करने पर बातचीत हो रही है. सरकार अपनी हिस्सेदारी को हर हाल में 51% रीटेन करेगी. बता दें कि देश में इस समय कुल 12 सरकारी बैंक हैं. मंगलवार को PSU Bank Stocks पर फोकस कर सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी बैंकों में FDI की लिमिट को 49% तक बढ़ाने पर विचार हो रहा है. इस संबंध में फाइनेंस मिनिस्ट्री पिछले कुछ महीनों से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बातचीत कर रहा है. फिलहाल इस मामले को लेकर प्रपोजल फाइनल नहीं हुआ है.
पिछले कुछ समय में भारतीय बैंकिंग सेक्टर को लेकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है. हाल ही में प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank में दुबई आधारित Emirates NBD Bank ने 60% ओनरशिप 3 बिलियन डॉलर में ली है. जापानी फर्म Sumitomo Mitsui Banking Corp ने यस बैंक में 20% हिस्सेदारी 1.6 बिलियन डॉलर मे खरीदी. बाद में 4.99% की एडिशनल हिस्सेदारी खरीदी.
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भी विदेशी निवेशकों की रुचि देखी जा रही है. बता दें कि इंडियन बैंकिंग सेक्टर में विदेशी निवेशकों की लिमिट प्राइवेट बैंक्स में 74% और पब्लिक बैंक्स में 20% फिक्स की गई है. इस गैप को कम करने की योजना पर चर्चा जारी है.
दरअसल भारत की अर्थव्यवस्था ट्रैक पर है और यह दुनिया में तेजी से ग्रोथ कर रहा है. ऐसे में ग्रोथ करने वाली इकोनॉमी में क्रेडिट की जबरदस्त डिमांड रहने की उम्मीद है जो विदेशी निवेशकों के आकर्षण का केंद्र है. जनवरी से सितंबर के बीच फाइनेंशियल सेक्टर में डील्स में 127% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 8 बिलियन डॉलर रहा है.
| Bank | Foreign Ownership (%) |
|---|---|
| Canara Bank | 11.9 |
| State Bank of India | 9.6 |
| Bank of Baroda | 8.7 |
| Union Bank of India | 7.9 |
| Punjab National Bank | 5.7 |
| Indian Bank | 4.7 |
| Bank of India | 4.2 |
| Bank of Maharashtra | 2.4 |
| Central Bank of India | 0.9 |
| Indian Overseas Bank | 0.3 |
| Punjab & Sind Bank | 0.2 |
| UCO Bank | 0.0 |
Source: NSE shareholding pattern (as of September 30, 2025)
देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक हैं जिनका कुल असेट्स 171 लाख करोड़ रुपए है. यह आंकड़ा मार्च 2025 आधारित है और कुल बैंकिंग सेक्टर असेट्स का यह 55% है. जानकारी के मुताबिक सरकार हर हाल में 51% ओनरशिप रीटेन करेगी लेकिन वर्तमान में इनकी हिस्सेदारी बहुत ज्यादा है.
Q1. FDI को लेकर सरकार क्या योजना बना रही है?
सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में FDI लिमिट 20% से बढ़ाकर 49% करने पर विचार कर रही है.
Q2. क्या सरकार अपनी हिस्सेदारी कम करेगी?
नहीं, सरकार हर हाल में कम से कम 51% ओनरशिप अपने पास रखेगी.
Q3. इस प्रस्ताव पर किससे चर्चा चल रही है?
फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बीच बातचीत जारी है.
Q4. प्राइवेट बैंकों में FDI लिमिट कितनी है?
प्राइवेट बैंकों में FDI लिमिट 74% तक की अनुमति है.
Q5. सरकारी बैंकों के कुल असेट्स कितने हैं?
देश के 12 सरकारी बैंकों के पास लगभग ₹171 लाख करोड़ के असेट्स हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)