Editor's Take: FIIs की बिकवाली पड़ेगी भारी? अनिल सिंघवी ने बताया आगे क्या करें निवेशक

GIFT निफ्टी 24,850 के पास सपाट नजर आ रहा है. विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब 7,000 करोड़ रुपए की बिकवाली की. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 15वें दिन खरीदारी की, जो बीते 4 महीनों में पहली बार हुआ है.
Editor's Take: FIIs की बिकवाली पड़ेगी भारी? अनिल सिंघवी ने बताया आगे क्या करें निवेशक

GIFT निफ्टी 24,850 के पास सपाट नजर आ रहा है. विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब 7,000 करोड़ रुपए की बिकवाली की. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 15वें दिन खरीदारी की, जो बीते 4 महीनों में पहली बार हुआ है. यह निवेशकों के लिए कई सवाल भी खड़ा कर रहा है. इसका जवाब मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने दिया है.

शुक्रवार की बिकवाली क्यों है खतरनाक?
- कुछ बड़े और अहम लेवल के नीचे बंद हुआ निफ्टी
- FIIs बिकवाली का दबाव भी बढ़ा
- Bajaj Fin के नतीजों के बाद की कमेंट्री ने भी बिगाड़ा मूड

FIIs की बिकवाली पड़ेगी भारी?
- FIIs की इंडेक्स लॉन्ग पोजीशन घटकर 14% पर
- पांच महीनों के निचले स्तरों पर
- इसके बावजूद नहीं आ रही शॉर्ट कवरिंग
- FIIs की बिकवाली बाजार की सबसे बड़ी दिक्कत

Add Zee Business as a Preferred Source

मंथली एक्सपायरी हफ्ते में ओवरसोल्ड है बाजार?
- सीरीज की शुरुआत से FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स की लॉन्ग पोजीशन में लगातार कमी
- उसके बावजूद कोई बड़ी रिकवरी नहीं
- इस हफ्ते शॉर्टकवरिंग के लिए दो हैं ट्रिगर
1. इंडेक्स लॉन्ग पोजीशन बेहद कम 14% पर
2. पुट कॉल रेश्यो घटकर 0.70 पर
- निचले स्तरों से एक शॉर्टकवरिंग तो बनेगी, उस उछाल में लॉन्ग पोजीशन हल्की करें

किन लेवल्स को पार करना अब मुश्किल?
- सबसे बड़े सपोर्ट अब बनेंगे रुकावट के लेवल
- निफ्टी 25000-25150, बैंक निफ्टी 57000-57150 पार करना अब होगा मुश्किल
- निफ्टी पर अब 24550-24675 अगली सपोर्ट रेंज
- बैंक निफ्टी 56200 के नीचे दिखाएगा नई कमजोरी

कौनसे सेक्टर्स मजबूत, कहां कमजोरी?

- TCS की छंटनी की खबर से IT शेयरों पर रहेगा दबाव
- CDSL के कमजोर नतीजों से मार्केट इंफ्रा शेयरों में कमजोरी
- मेटल शेयरों में थोड़ी मुनाफावसूली की संभावना
- Kotak Bank के नतीजे बैंक निफ्टी का सेंटिमेंट करेंगे कमजोर

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6