&format=webp&quality=medium)
Editor's Take: अमेरिकी बाजारों में रिकवरी, वैश्विक संकेतों में मजबूती, रूस-यूक्रेन वार्ता की खबरें और चीन की नीति परिवर्तन ने निवेशकों को राहत दी. घरेलू बाजार में सोना-चांदी मजबूत, NSDL के IPO में बदलाव और RBI के नए नियमों से बाजार में हलचल दिखी. आज Hindalco समेत कई कंपनियों के नतीजे अहम रहेंगे. इसके साथ ध्यान देने वाली बात ये है कि कल FIIs-DIIs दोनों ने साथ बिकवाली की थी. क्या ऐसे समय डरना चाहिए. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इसके अलावा और भी कई सवालों का जवाब दिए हैं.
आज के बड़े सवाल
1. क्यों आई अमेरिकी बाजार में शानदार रिकवरी?
2. FIIs-DIIs दोनों ने साथ बेचा, क्या डरना है?
3. बड़े गैप से खुलने पर टिकेंगे या फिसलेंगे?
4. बैंक निफ्टी लीडरशिप लेकर 55700 पार करेगा?
5. अच्छे नतीजों वाले कौनसे मिड-स्मॉलकैप खरीदें?
- अमेरिका में नहीं दिखा मूडीज की रेटिंग घटाने का डर
- डाओ, नैस्डैक फ्यूचर्स कल 350 अंकों से ज्यादा कमजोर थे
- अमेरिकी बाजार खुलते ही बॉटम बनाकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुए
- पुतिन और जेलेंस्की की ट्रंप से हुई बात
- रूस-यूक्रेन के बीच अब होगी सीधी बातचीत, युद्ध रुकने की संभावना बढ़ी
- चीन ने भी लेंडिंग रेट्स घटाए, मेटल शेयरों के लिए पॉजिटिव
FIIs-DIIs दोनों ने साथ बेचा, डरना है?
- 4 अप्रैल के बाद पहली बार FIIs, DIIs ने कैश मार्केट में एकसाथ बेचा
- लेकिन बिकवाली का आंकड़ा बेहद छोटा
- बाजार पर कोई खास असर नहीं
- लेकिन एक संकेत है साफ FIIs की खरीदारी की रफ्तार कम जरूर हुई है
- इसलिए बाजार भी एकतरफा तेजी के बाद थोड़े रुके हैं
- बाजार के लिए इस वक्त सबसे बड़ा ट्रिगर FIIs के आंकड़े ही
बड़े गैप से खुलने पर टिकेंगे या फिसलेंगे?
- निफ्टी के लिए 24900-25100 की ट्रेडिंग रेंज
- किसी एक तरफ निकलकर टिकने पर आएगा बड़ा मूव
- बड़े गैप से खुले तो आएगी हल्की मुनाफावसूली
- जब तक रेंज से बाहर ना निकलें तब तक दोनों तरफ ट्रेडिंग के मौके
- गैप से खुलकर शुरुआती DIP आने पर सपोर्ट लेवल पर खरीदें
बैंक निफ्टी लीडरशिप लेकर 55700 पार करेगा?
- लंबे समय बाद कल बैंक निफ्टी में दिखी ताकत और लीडरशिप
- इंट्राडे 55700, क्लोजिंग 55650 के ऊपर होने पर बढ़ेगी तेजी, आएगी तगड़ी शॉर्टकवरिंग
- अगला टार्गेट 55900-56075 की रेंज में