Editor's Take: FIIs की लगातार खरीदारी से बढ़ेगा जोश? अनिल सिंघवी ने बताई आगे की स्ट्रेटजी

Editor's Take: टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने भी पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है और इस साल भारत आने का वादा किया है. इससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका की तरफ से भारत को लेकर रणनीतिक और व्यापारिक जुड़ाव में तेजी आ रही है. इस बीच मार्केट की आगे की स्ट्रेटजी पर अनिल सिंघवी ने अपनी राय दी है.
Editor's Take: FIIs की लगातार खरीदारी से बढ़ेगा जोश? अनिल सिंघवी ने बताई आगे की स्ट्रेटजी

Editor's Take: वैश्विक व्यापार पर मंडराते टैरिफ वॉर के बादल अब धीरे-धीरे छंटते नजर आ रहे हैं. आज की सबसे बड़ी खबरों में शामिल है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका की बातचीत चल रही है और जल्द ही एक "बहुत अच्छी डील" होने की उम्मीद है. वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं, जिससे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

अनिल सिंघवी ने दी राय

टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने भी पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है और इस साल भारत आने का वादा किया है. इससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका की तरफ से भारत को लेकर रणनीतिक और व्यापारिक जुड़ाव में तेजी आ रही है. इस बीच मार्केट की आगे की स्ट्रेटजी पर अनिल सिंघवी ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि टैरिफ वॉर के अगले बड़े ट्रिगर की बात करें तो अब सारी निगाहें चीन के रुख पर टिकी हैं. ट्रंप के बयानों के बावजूद चीन ने अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है – ना हामी भरी है, और ना ही विरोध जताया है. यही अनिश्चितता फिलहाल वैश्विक बाजार को सताए हुए है. उन्होंने बताया कि निफ्टी के अगले दो टार्गेट 24200 और 24500 के पास हो सकते हैं. जब तक 23200, बैंक निफ्टी 53000 के नीचे बंद ना हों तब तक निफ्टी ‘Buy On Dips’ रहेगा. अब मिड-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी बढ़ेगी. अच्छी क्वालिटी के ज्यादा ना बढ़े हुए शेयरों में निवेश करें.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या भारत के लिए अब टैरिफ वॉर बड़ी समस्या नहीं?

  • भारत ने अब तक बहुत अच्छे से टैरिफ वॉर को हैंडल किया
  • अधिकारियों से मंत्रियों तक और अब PM लेवल पर बातचीत
  • भारत अकेला देश जहां अमेरिका ने ट्रंप के बाद सबसे पावरफुल उप राष्ट्रपति को भेजा
  • इस समय अमेरिका को भी हमारी सख्त जरूरत
  • पूरी संभावना कि भारत टैरिफ वॉर से फायदा उठाएगा, ना कि नुकसान

FIIs की लगातार खरीदारी से बढ़ेगा जोश?

  • - लंबे समय बाद FIIs ने लगातार 3 दिन कैश मार्केट में खरीदारी की
  • - साथ ही स्टॉक और इंडेक्स फ्यूचर्स में भी लगातार खरीदा
  • - घरेलू फंड्स ने की प्रॉफिट बुकिंग लेकिन बेहद छोटी
  • - जब तक FIIs की खरीदारी है तब तक बाजार ज्यादा घटेगा नहीं

क्या हैं तेजी के लिए अब बड़े ट्रिगर?

1. टैरिफ वॉर पर अमेरिका का रुख नरम
2. टैरिफ वॉर में भारत की दूसरे देशों के मुकाबले में बेहतर स्थिति
3. ब्याज दरें घटना शुरू, महंगाई काबू में
4. अच्छे मॉनसून की उम्मीद
5. कमजोर IT के सामने बैंकों के मजबूत नतीजे
6. FIIs की लगातार खरीदारी

बाजार आगे गिरेगा तो क्यों, क्या है खतरा?

- ग्लोबल खतरे दो हैं
1. शॉर्ट टर्म में चीन बिल्कुल ना झुके, अड़ा रहे
2. लॉन्ग टर्म में अमेरिकी इकोनॉमी मंदी में चली जाए
- लोकल भी दो रिस्क
1. FIIs फिर से बेचना शुरू कर दें
2. रिजल्ट सीजन और गाइडेंस कमजोर रहे

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6