Editor's Take: FIIs की 2 दिन की बिकवाली से डरना है... अनिल सिंघवी ने बताया क्या करें निवेशक?

Editor's Take: GIFT निफ्टी करीब 50 अंकों की तेजी के साथ 25,700 के पास ट्रेड कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स फिलहाल सपाट हैं जबकि जापान का निक्केई 300 अंकों की गिरावट में है. ऐस में क्या इसका असर भारतीय बाजार पर दिखेगा? मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इसपर अपनी राय दी है. 
Editor's Take: FIIs की 2 दिन की बिकवाली से डरना है... अनिल सिंघवी ने बताया क्या करें निवेशक?

Editor's Take: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में कटौती नहीं होने के पीछे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अगर टैरिफ लागू न होते तो अब तक फेड दरों में कटौती कर चुका होता. ट्रंप की वापसी की संभावनाओं और उनके बयानों के चलते बाजारों में हलचल बनी हुई है. भारतीय बाजारों के लिए शुरुआती संकेत मिले-जुले हैं. GIFT निफ्टी करीब 50 अंकों की तेजी के साथ 25,700 के पास ट्रेड कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स फिलहाल सपाट हैं जबकि जापान का निक्केई 300 अंकों की गिरावट में है. ऐस में क्या इसका असर भारतीय बाजार पर दिखेगा? मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इसपर अपनी राय दी है.

आज के बड़े सवाल

1. क्या कुछ बड़ा हुआ अमेरिका में?
2. FIIs की 2 दिन की बिकवाली से डरना है?
3. क्या बाजार छोटी रेंज में करेगा टाइमपास?
4. सुस्त बाजार में क्या हो स्ट्रैटेजी?
5. किन सेक्टर और शेयरों में खरीदारी का मौका?

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या कुछ बड़ा हुआ अमेरिका में?
1. भारत के साथ ट्रंप करेंगे 'खास' डील
ट्रंप ने कहा, 'भारत पर बेहद कम टैरिफ होंगे'

2. जापान डील पर ट्रंप को संदेह
जापान के साथ डील हो पाने पर मुझे संदेह है: ट्रंप

3. ट्रंप का 'बिग ब्यूटीफुल बिल' सीनेट में पास
समर्थन और विरोध में बराबर वोट पड़े, उपराष्ट्रपति हुए निर्णायक

4. टैरिफ की वजह से दरें नहीं घटीं: पॉवेल
ट्रंप के टैरिफ नहीं होते तो अब तक रेट कट हो चुका होता

5. एलन मस्क को ट्रंप की धमकी
‘दुकान बंद करके’ दक्षिण अफ्रीका वापस जाना पड़ सकता है'

FIIs की 2 दिन की बिकवाली से डरना है?
- सीरीज के पहले दिन खरीदारी के बाद 2 दिनों से कैश में हल्की बिकवाली
- इंडेक्स और फ्यूचर्स मिलाकर बिकवाली मीडियम साइज की
- FIIs नई खरीदारी से पहले Wait & Watch मूड में
- शायद रिजल्ट सीजन का कर रहे हैं इंतजार
- एकतरफा तेजी के बाद बाजार के वैल्युएशन ज्यादा सस्ते नहीं
- घरेलू फंड्स की भी खरीदारी थोड़ी धीमी
- IPO, ब्लॉक डील और OFS में जा रहा है पैसा
- FIIs की बिकवाली का ट्रेंड साफ होने तक इंतजार करें
- दोनों तरह के बड़े निवेशक ज्यादा खरीदारी के मूड में नहीं तो आप भी अपनी स्पीड थोड़ी धीमी करें

क्या बाजार छोटी रेंज में करेगा टाइमपास?
- सिर्फ 3 महीनों में निफ्टी में 4000 पॉइंट की एकतरफा तेजी
- बड़ी तेजी के बाद Timewise कंसोलिडेशन जरूरी
- शॉर्ट टर्म में ज्यादातर पॉजिटिव बाजार ने पचा लिए
- रेंज के बाहर निकलने के लिए रिजल्ट सीजन का इंतजार
- 25125-25275 पहला सपोर्ट जोन, 25800-26000 ऊपरी रेंज
- बैंक निफ्टी में अभी भी कमजोरी के कोई संकेत नहीं
- निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी काफी मजबूत
- 56250-56450 बेहद मजबूत सपोर्ट

VIDEO: जुलाई के लिए 6 Short Term Stocks

सुस्त बाजार में क्या हो स्ट्रैटेजी?
- इंडेक्स में फिलहाल बड़ा ट्रेड नहीं दिख रहा
- तेजी के लिए बैंक निफ्टी बेहतर
- बेचने का ट्रेड लेना हो निफ्टी पर फोकस करें
- रेंज टूटने का करें इंतजार, तब तक Sector और Stock Specific Action पर करें फोकस
- सेक्टर रोटेशन पर करें फोकस
- बैंक, NBFC, डिफेंस, PSU अब भी मजबूत
- नतीजों से पहले IT शेयरों में आ सकती है थोड़ी मुनाफावसूली

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6