&format=webp&quality=medium)
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम है.
पूरा एक हफ्ते बाद पेट्रोलियम ईंधन की कीमतों में तेजी आई है. डीजल के दाम में गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल के भाव स्थिर रहे. डीजल देश के प्रमुख महानगरों में पांच पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है.
इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने के बाद बुधवार को भाव में कोई बदलाव नहीं किया था. मगर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 65.91 रुपये, 67.66 रुपये, 69.05 रुपये और 69.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, पेट्रोल के भाव चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 71.18 रुपये, 73.25 रुपये, 76.79 रुपये और 73.88 रुपये प्रति लीटर बने रहे.
बता दें कि तीन दिन पहले विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू वायदा बाजार में तकरीबन कच्चे तेल के दाम में जोरदार उछाल आया था. एमसीएक्स पर कच्चे तेल के चालू महीने के वायदा अनुबंध का भाव दो मई के बाद पहली बार 4,400 रुपये प्रति बैरल चला गया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंट क्रूड का भाव तकरीबन 72 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया. संयुक्त अरब अमीरात के पास खाड़ी क्षेत्र में रविवार को मालवाहक जहाजों पर हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित होने के अंदेशे से कच्चे तेल के दाम में तेजी आई है.
(इनपुट आईएएनएस से)