&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stock
Defence PSU Stock: डिफेंस सेक्टर की PSU कंपनी BEML लिमिटेड को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है. बाजार बंद होने से पहले आई इस खबर से इस डिफेंस PSU स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह 3 फीसदी से ज्यादा की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. बीते एक साल में इस पीएसयू स्टॉक में निवेशकों का पैसा करीब-करीब डबल हो चुका है.
BEML को रक्षा मंत्रालय से 329 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के अंतर्गत सरकार कंपनी से 56 MMME Mark II की खरीद करेगी. बता दें यह कंपनी दमदार ग्रोथ के लिए अच्छी तरह पोजिशन्ड है. कंपनी के तीन बड़े सेगमेंट रेलवे, माइनिंग और डिफेंस में कारोबार है. माइनिंग में भी सरकार की योजना है कि अच्छी ग्रोथ रहनी चाहिए. डिफेंस में तगड़ी ग्रोथ की उम्मीद है.
BEML लिमिटेड का शेयर बीते एक साल में निवेशकों का पैसा करीब डबल कर चुका है. स्मॉलकैप स्पेस का यह शेयर बीते 6 महीने में 65 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. बीईएमएल का 52 वीक हाई 2,914.55 रुपये और लो 1,129.10 है. BSE पर BEML का मार्केट कैप 12,029.43 करोड़ रुपये है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइज से परामर्श कर लें.)