&format=webp&quality=medium)
Rupee rises 24 Paise against Dollar: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (छह मार्च) को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे मजबूत हो गया है. ये दिन का उच्चतम स्तर है. सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 81.73 पर पहुंच गया था. दिन तक ये 81.64 हो गया है. फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडर्स ने कहा है कि विदेश मुद्रा के प्रवाह बढ़ने से लोकल यूनिट को भी सपोर्ट मिला है. आपको बता दें कि शुक्रवार को बाजार बंद होने तक डॉलर के मुकाबले रुपया 81.97 रुपए था.
सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत में एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 81.85 डॉलर था. इसके बाद ये शुक्रवार के मुकाबले 24 पैसा मजबूत होकर 81.73 तक पहुंच गया था. दोपहर तक ये 33 पैसे मजबूत होकर 81.64 हो गया है. विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट्स में सुधार हुआ है. इसके साथ ही नई विदेशी मुद्रा का प्रवाह बढ़ा है. इसके अतिरिक्त कच्चे तेल के दामों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में बदलाव न होने के कारण भी घरेलू मुद्रा को मजबूती मिली है.
डॉलर इंडेक्स में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ये अब 104.43 हो गया है. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा में 0.70 फीसदी की गिरावट हुई है. अब ये 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं, घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स में 564.81 अंकों का उछाल आया है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी में 166.95 प्वाइंट्स का उछाल आया है. एक्सचेंज डाटा के मुताबिक शुक्रवार को शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 246.24 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे.
आपको बता दें कि रुपए के कमजोर या मजबूत होना डॉलर की तुलना में रुपए की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करता है. इसका सीधा असर देश के अंतरराष्ट्रीय व्यापार यानी आयात और निर्यात पर पड़ता है. हर एक देश का अपना विदेशी मुद्रा भंडार होता है, जिसके जरिए वह अपना आयात बिल चुकाता है. विदेशी मुद्रा भंडार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की निगरानी में रहता है.