रुपए के प्रदर्शन को लेकर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्या कहा?

Shaktikanta Das on Rupees: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि दुनिया की अन्य करेंसी के मुकाबले रुपए ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में रुपया 3.2 फीसदी मजबूत हुआ है.
रुपए के प्रदर्शन को लेकर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्या कहा?

Shaktikanta Das on Rupees: रुपए पर दो दिनों से दबाव देखा जा रहा है. इधर अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर इंटरेस्ट रेट में बड़ी बढ़ोतरी का दबाव बन रहा है. इसी आस में डॉलर इंडेक्स फिर से 105.5 के पार पहुंच गया. राहत की खबर ये है कि क्रूड ऑयल (Crude Oil Price) का भाव फिसल कर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है. रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की घोषणा करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि डॉलर में मजबूती के बीच अन्य देशों की मुद्राओं की तुलना में रुपए का उतार-चढ़ाव कम रहा है. इसके साथ ही उन्होंने देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) की स्थिति को संतोषजनक बताया है. उन्होंने कहा कि वास्तविक आधार पर देखा जाए, तो चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में रुपया 3.2 फीसदी मजबूत हुआ है.

ग्लोबल फैक्टर्स को इग्नोर नहीं कर सकते हैं

उन्होंने कहा, ‘‘रुपए की कहानी भारत की मजबूती और स्थिरता को दर्शाती है.’’ उन्होंने कहा कि इस साल डॉलर में मजबूती के बीच रुपए सहित दुनिया की सभी प्रमुख मुद्राओं में गिरावट आई है. इसने सभी का ध्यान खींचा है.’’ दास ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक और घरेलू वृहद आर्थिक तथा वित्तीय बाजार के घटनाक्रमों के परिप्रेक्ष्य में रुपए के उतार-चढ़ाव का आकलन करने की जरूरत है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रुपए में उतार-चढ़ाव कम रहता है

गवर्नर ने कहा, ‘‘डॉलर में मजबूती के इस अध्याय के बीच अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपए का उतार-चढ़ाव सबसे कम रहा है.’’ उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार संतोषजनक स्थिति में है. 21 अक्टूबर, 2022 को यह 524.5 अरब डॉलर था, जो दो दिसंबर, 2022 को बढ़कर 561.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

FDI में तेजी देखी जा रही है

रिजर्व बैंक ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment) का शुद्ध प्रवाह मजबूत बना हुआ है. चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर में एफडीआई का प्रवाह बढ़कर 22.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 21.3 अरब डॉलर रहा था.


Zee Business लाइव टीवी

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6