Crude Oil Price: तेल की कीमतों में तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है. कतर के ऊर्जा मंत्री के बयान ने बाजार में चिंता और बढ़ा दी. उनका कहना है कि अगर युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो क्रूड की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं.