Cruce Oil Price: सीजफायर से कच्चे तेल में हाहाकार, 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट; आपकी जेब पर भी होगा असर

Crude Oil Price: जहां कुछ दिन पहले कच्चा तेल रिकॉर्ड तेजी पर था, वहीं आज कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. इसका सीधा असर सिर्फ बाजार पर ही नहीं, बल्कि आपकी जेब पर भी पड़ने वाला है.
Cruce Oil Price: सीजफायर से कच्चे तेल में हाहाकार, 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट; आपकी जेब पर भी होगा असर

कच्चे तेल में 6 सालों की सबसे बड़ी गिरावट. (Image: AI-generated)

Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान ने ग्लोबल मार्केट का मूड ही बदल दिया है. जहां कुछ दिन पहले कच्चा तेल रिकॉर्ड तेजी पर था, वहीं आज कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. इसका सीधा असर सिर्फ बाजार पर ही नहीं, बल्कि आपकी जेब पर भी पड़ने वाला है.

सीजफायर का ऐलान, क्रूड धड़ाम

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही कच्चे तेल में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • ब्रेंट क्रूड 13% से ज्यादा गिरकर $92 के नीचे आ गया
  • WTI क्रूड करीब 15% टूटकर $91 के आसपास पहुंच गया
  • 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है
  • एक दिन पहले ही WTI $117 के पार था

यानी कुछ ही घंटों में पूरा ट्रेंड पलट गया.

$100 के नीचे फिसला ब्रेंट क्रूड

तेल की कीमतों में गिरावट का ट्रेंड बेहद तेज रहा:

तारीखब्रेंट क्रूड कीमत
9 मार्च$119.50
8 अप्रैल$91.70

क्यों फिसला कच्चा तेल?

गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम है.

  • Donald Trump ने सीजफायर का ऐलान किया
  • शर्त रखी गई कि Strait of Hormuz को तुरंत खोला जाए
  • ईरान ने भी प्रस्ताव स्वीकार किया और हमले रोकने का ऐलान किया
  • OPEC+ ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया (2.06 लाख बैरल/दिन)
  • अमेरिका की ऑयल इन्वेंट्री में भी 55 लाख बैरल का इजाफा

यानी सप्लाई की चिंता अचानक कम हो गई, जिससे कीमतें तेजी से नीचे आईं.

क्यों अहम है Strait of Hormuz?

Strait of Hormuz दुनिया के लिए सबसे अहम तेल सप्लाई रूट है:

  • दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई यहीं से गुजरती है
  • रोजाना 2 करोड़ बैरल क्रूड सप्लाई
  • करीब 25% LNG सप्लाई इसी रास्ते से
  • भारत का लगभग 50% तेल आयात इसी रूट से होता है

यही वजह है कि इस रूट में हलचल का सीधा असर कीमतों पर पड़ता है.

LIVE TV:

ग्लोबल मार्केट में क्या हुआ?

सीजफायर के बाद सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजार में बड़ा बदलाव दिखा:

  • US मार्केट में तेजी, S&P 500 फ्यूचर्स 2.5% उछले
  • यूरोपीय बाजारों में 5% तक की तेजी
  • बॉन्ड मार्केट में भी खरीदारी बढ़ी
  • डॉलर कमजोर हुआ

आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

यह गिरावट आम लोगों के लिए राहत की खबर हो सकती है:

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद
  • महंगाई पर दबाव कम हो सकता है
  • ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स लागत घट सकती है
  • एयरलाइंस और FMCG कंपनियों को फायदा

हालांकि, यह राहत टिकेगी या नहीं, यह आगे के जियोपॉलिटिकल हालात पर निर्भर करेगा.