कमोडिटी बाजार : बेस मेटल में उछाल, कृषि जिंसों में गिरावट जारी

वायदा कारोबार में सोमवार को सीसा की कीमत 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 126.80 डॉलर प्रति किग्रा हो गई और निकेल की कीमत 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 863.90 रुपये प्रति किग्रा हो गई.
कमोडिटी बाजार : बेस मेटल में उछाल, कृषि जिंसों में गिरावट जारी

सोमवार को धनिया की कीमत 1.57 प्रतिशत की हानि के साथ 7,518 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई.

सोमवार को कमोडिटी बाजार में बेस मेटल में सौदों में शानदार लिवाली देखने को मिली जबकि, कृषि जिंसों में बिकवाली के चलते गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को सीसा की कीमत 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 126.80 डॉलर प्रति किग्रा हो गई. निकेल और जस्ता में भी उछाल रहा. उधर, ग्वारसीड की कीमत 41.5 रुपये की गिरावट के साथ 4,377.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई.

सीसा की कीमतों में तेजी
हाजिर बाजार की मांग में तेजी के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां वायदा कारोबार में सोमवार को सीसा की कीमत 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 126.80 डॉलर प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में सीसा के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 पैसे अथवा 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 126.80 रुपये प्रति किग्रा हो गये जिसमें 6,490 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में बैटरी निर्माताओं की मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां सीसा वायदा कीमतों में तेजी आई.

Add Zee Business as a Preferred Source

निकेल में उछाल
हाजिर बाजार के सकारात्मक रुख के बीच व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में निकेल की कीमत 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 863.90 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में निकेल के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.10 रुपये अथवा 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 863.90 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,273 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग में तेजी आने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई.

जस्ता में 0.35 प्रतिशत की तेजी
घरेलू हाजिर बाजार के सकारात्मक रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 214.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में जस्ता के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 75 पैसे अथवा 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 214.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसें 2,408 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

लंदन मेटल एक्सचेंज में जस्ता का भाव 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,560 डॉलर प्रति टन था. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां वायदा कारोबार में जस्ता कीमतों में तेजी आई.

ग्वारसीड में गिरावट
बाजार के नकारात्मक रुख के कारण निवेशकों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 41.5 रुपये की गिरावट के साथ 4,377.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई. एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 41.5 रुपये अथवा 0.94 प्रतिशत की हानि के साथ 4,377.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 97,430 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी प्रकार ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 37.5 रुपये अथवा 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,440 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 33,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

ग्वारगम में नरमी
कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 85 रुपये की हानि के साथ 8,771 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई. बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल ड्रिल करने वाली कंपनियों की कमजोर निर्यात मांग के कारण हाजिर बाजार में गिरावट के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से ग्वारगम कीमतों में गिरावट आई.

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 रुपये अथवा 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,771 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 46,805 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इसी प्रकार ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 99 रुपये अथवा 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,900 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 23,315 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

अरंडी में 50 रुपये की कमी
हाजिर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच निवेशकों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को अरंडी की कीमत 50 रुपये तक की तेजी के साथ 5,845 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी. एनसीडीईएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले अरंडी अनुबंध के भाव 50 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,845 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 2,10,980 लॉट का कारोबार हुआ.

इसी प्रकार अगस्त महीने में डिलिवरी वाले अरंडी अनुबंध के भाव 94 रुपये यानी 1.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,936 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 600 लॉट का कारोबार हुआ.

धनिया कमजोर हुआ
कमजोर घरेलू और निर्यात मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 1.57 प्रतिशत की हानि के साथ 7,518 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई. इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के कारण भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई.

एनसीडीईएक्स में धनिया के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 120 रुपये अथवा 1.57 प्रतिशत की हानि के साथ 7,518 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 28,610 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इसी प्रकार धनिया के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 93 रुपये अथवा 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,645 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 140 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

(इनपुट भाषा से)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6