कमोडिटी बाजार : बेस मेटल कारोबार में तेजी, चांदी में 98 रुपये की गिरावट

लोकसभा चुनावी नतीजों के एग्जिट पोल से सुधरे वायदा कारोबार में दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिली. बेस मेटल के सौदों में जमकर लिवाली हुई. जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई. एल्युमीनियम की कीमत 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 145.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई.
कमोडिटी बाजार : बेस मेटल कारोबार में तेजी, चांदी में 98 रुपये की गिरावट

मंगलवार को वायदा कारोबार में निकेल की कीमत 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 842.20 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

लोकसभा चुनावी नतीजों के एग्जिट पोल से सुधरे वायदा कारोबार में दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिली. बेस मेटल के सौदों में जमकर लिवाली हुई. जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई. एल्युमीनियम की कीमत 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 145.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

निकेल में तेजी
बढ़ते हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में निकेल की कीमत 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 842.20 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में निकेल के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.70 रुपये अथवा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 842.20 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 11,000 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी प्रकार निकेल के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.20 रुपये अथवा 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 876.30 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 574 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मजबूत मांग के कारण यहां निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई.

Add Zee Business as a Preferred Source

जस्ता की कीमतों में तेजी
घरेलू हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 213.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

एमसीएक्स में जस्ता के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.05 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 213.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसें 4,531 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

घरेलू हाजिर बाजार की मांग में सुधार आने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा बेसधातुओं की कीमतों में बेहतरी के रुख होने के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में जस्ता कीमतों में तेजी आई.

एल्युमीनियम की कीमतों में उछाल
हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 145.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में एल्युमीनियम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 35 पैसे अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 145.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,381 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी के बाद व्यापारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई.

चांदी में गिरावट
विदेशी बाजारों से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी कीमत 0.27 प्रतिशत की हानि के साथ 36,273 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 98 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत घटकर 36,273 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसमें 29,638 लॉट का कारोबार हुआ.

इसी प्रकार, सिंतबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 112 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत घटकर 36,740 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसमें 2,054 लॉट का कारोबार हुआ.

कमजोर वैश्विक रुख के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में चांदी के भाव में गिरावट आई. चांदी की कीमत न्यूयॉर्क में 0.31 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 14.40 डॉलर प्रति औंस रह गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6