Citi- जेफरीज ने बदली इंडिया स्ट्रैटेजी, घरेलू निवेशक फूंकेंगे शेयर बाजार में जान, एग्री और ऑटो सेक्टर पर खतरा

पश्चिम एशिया युद्ध के बाद भारतीय शेयर बाजार करेक्शन के दौर से गुजर रहा है. इस बीच दो बड़े ब्रोकरेज हाउस सिटी, जेफरीज ने अपनी इंडिया स्ट्रैटेजी जारी की है. जानिए क्या है आगे का आउटलुक.
Citi- जेफरीज ने बदली इंडिया स्ट्रैटेजी, घरेलू निवेशक फूंकेंगे शेयर बाजार में जान, एग्री और ऑटो सेक्टर पर खतरा

ब्रोकरेज हाउस की इंडिया स्ट्रैटेजी (Photo: Zee Business)

पश्चिम एशिया युद्ध के बाद से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से BSE सेंसेक्स 6679 अंक या 8.22 फीसदी और निफ्टी में 1766 अंक या 7.01% का करेक्शन आ चुका है. इस उथल पुथल के बीच दो बड़े विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज और सिटी ने अपनी इंडिया स्ट्रैटेजी जारी की है. सिटी का ध्यान मानसून और ग्रामीण खपत पर केंद्रित है. दूसरी तरफ जेफरीज ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ताकत पर अपनी रणनीति बनाई है.

कमजोर मानसून का कृषि क्षेत्र पर असर

सिटी के मुताबिक कमजोर मानसून के कारण कमजोर मानसून का असर एग्री सेक्टर पर साफ तौर पर देखा जा रहा है. इसका सीधा नेगेटिव असर कंज्यूमर स्टेप्लस और ट्रैक्टर की बिक्री पर पड़ रहा है.

टू व्हीलर और कंस्ट्रक्शन में मिला-जुला असर

  • कम बारिश के कारण बढ़ती गर्मी AC और बिजली की मांग को बढ़ावा दे रही है.
  • दो पहिया और कंस्ट्रक्शन एरिया में मिला-जुला असर दिख रहा है.
  • सेक्टर के मुताबिक ग्रामीण एरिया ने मानसून की कमी के प्रति साइकिलिकल और स्ट्रक्चरल लचीलापन देखा गया है.
  • सिटी के मुताबिक ग्रामीण खपत का चरम अब निकल चुका है, लेकिन जब तक गंभीर सूखा न पड़े, तब तक इसमें बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है.

Citi का सेक्टर आउटलुक

सेक्टरआउटलुक/रेटिंगमुख्य कारण
कंज्यूमर स्टेपल्सअंडरवेटवैल्यूएशन और मार्केट का बिखराव
पेंट्सअंडरवेटबढ़ती प्रतिस्पर्धा
ऑटोन्यूट्रलमिला-जुला प्रभाव
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (AC)पॉजिटिवकमजोर मानसून/गर्मी के कारण मांग में वृद्धि

बना हुआ है जोखिम

सिटी के मुताबिक महंगाई के मोर्चे पर दालों और सब्जियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से अनुमानों में 40 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का जोखिम बना हुआ है.

कंज्यूमर स्टेप्ल्स और पेंट पर अंडरवेट रेटिंग

  • सिटी ने कंज्यूमर स्टेपल्स और पेंट पर अंडरवेट की रेटिंग दी है. पेंट में यह रेटिंग प्रतिस्पर्धा के कारण दी गई है.
  • ऑटो सेक्टर पर सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है. ऑटो सेकटर की कंपनी टीवीएस मोटर पर Sell रेटिंग रखी है और टारगेट बढ़ाया है.
  • विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरेज की भारत की रणनीति का मुख्य आधार FPI से DII के हाथों में शिफ्ट होते शेयर हैं.
  • जेफरीज के मुताबिक जिन शेयरों पर विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की है, उसे घरेलू निवेशकों ने खरीदा है.
  • जेफरीज ने कहा है कि भविष्य में FPI की और बिकवाली का असर कम होगा.
  • लगातार FPI की बिकवाली ने कई शेयरों के प्रदर्शन को दबा दिया है.

जेफरीज के टॉप पिक्स (FPI-DII शिफ्ट के आधार पर)

स्टॉक का नाममुख्य फोकस
कोटक बैंकओनरशिप शिफ्ट (FPI से DII)
इंडिगोओनरशिप शिफ्ट (FPI से DII)
JSW एनर्जीओनरशिप शिफ्ट (FPI से DII)
गोदरेज कंज्यूमरओनरशिप शिफ्ट (FPI से DII)
Eternalओनरशिप शिफ्ट (FPI से DII)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

भारतीय बाजारों का वैल्यूएशन-ग्रोथ आउटलुक प्रतिकूल

जेफरीज के मुताबिक दूसरे बाजारों की तुलना में भारत का वैल्यूएशन-ग्रोथ आउटलुक वर्तमान में थोड़ा प्रतिकूल है, जिसके कारण FPI फ्लो को वापस आने में समय लग सकता है. जेफरीज के मुताबिक उन स्टॉक्स पर ध्यान देने की जरूरत है जहां पर ओनरशिप का बड़ा हिस्सा घरेलू होथों में जा चुका है. कुल मिलाकर सिटी की कमेंट्री के मुताबिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह पस्त नहीं होगी, लेकिन महंगाई को जोखिम बना रहेगी. जेफरीज ने निवेशकों को उन कंपनियों में सुरक्षा ढूंढने की सलाह दी है घरेलू संस्थानी को दबदबा बढ़ रहा है, विदेशी बिकवाली के झटकों को सहा जा सके.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6