निवेशकों को मिलेगा कमाई का और मौका, अगले हफ्ते आ रहे हैं दो और आईपीओ

हैप्पिएस्ट माइंड्स के आईपीओ (Happiest Minds IPO) से कमाई के बाद निवेशकों को आईपीओ से कमाई का एक और मौका हाथ लगने वाला है.
निवेशकों को मिलेगा कमाई का और मौका, अगले हफ्ते आ रहे हैं दो और आईपीओ

आईटी सर्विस प्रोवाइडर हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी के आईपीओ (Happiest Minds IPO) की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. यह आईपीओ एनएसई (NSE) पर 165-166 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 385 रुपये पर लिस्ट हुआ.

हैप्पिएस्ट माइंड्स के आईपीओ (Happiest Minds IPO) से कमाई के बाद निवेशकों को आईपीओ से कमाई का एक और मौका हाथ लगने वाला है. जल्द ही बाजार में दो और आईपीओ आने वाले हैं. इसके अलावा कई आईपीओ पाइप लाइन में हैं.

एनएसई समर्थित कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (कैम्स, CAMS IPO) और फार्मास्युटिकल्स रसायन विनिर्माता केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स (Chemcon Speciality Chemicals) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 21 सितंबर को आने की उम्मीद है.

जानकारी के मुताबिक, कैम्स और केमकॉन स्पेशियल्टी का आईपीओ 21 सितंबर को खुलकर 23 सितंबर को बंद होगा. कैम्स का आईपीओ 1,500 से 1,600 करोड़ रुपये और केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स का 350 करोड़ रुपये का है. कैम्स के आईपीओ के तहत 1.22 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

चेन्नई मुख्यालय वाली कैम्स का सह-स्वामित्व एनएसई इन्वेस्टमेंट्स, वारबर्ग पिन्कस, फेरिंग कैपिटल, एसीएसवाईएस इन्वेस्टमेंट्स तथा एचडीएफसी ग्रुप के पास है.

कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड कर रही है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

वहीं केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स के आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 43 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी. इंटेन्सिव फिस्कल सर्विसेज और एंबिट कैपिटल आईपीओ की प्रबंधक हैं.

हैपिएस्ट माइंड्स की धमाकेदार लिस्टिंग
बता दें कि आईटी सर्विस प्रोवाइडर हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी के आईपीओ (Happiest Minds IPO) की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. यह आईपीओ एनएसई (NSE) पर 165-166 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 385 रुपये पर लिस्ट हुआ. निवेशकों को दोगुने से ज्यादा का फायदा मिला है. लिस्टिंग पर ही शेयर में करीब 111 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6