&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Buy, Sell or Hold: रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद रेट सेंसेटिव स्टॉक्स में मूवमेंट देखा जा रहा है. इनमें ऑटो स्टॉक्स भी शामिल हैं. आरबीआई की ओर से रेट हाइक के बाद ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने ऑटो स्टॉक्स पर नए सिरे से रेटिंग जारी की है. ब्रोकरेज का कहना है कि ब्याज दरों में बदलाव का असर पैसेंजर कारों के मुकाबले एंट्री लेवल टू-व्हीलर्स के वॉल्यूम पर ज्यादा होता है. इसके अलावा, हाल में घरेलू स्टील की कीमतों में आई नरमी का असर ऑटो सेक्टर पर देखा जा सकता है.
गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 में पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की वॉल्यूम ग्रोथ टू-व्हीलर्स के मुकाबले ज्यादा स्टेबल रहने की उम्मीद है. वहीं, घरेलू स्टील की कीमतों में 8 फीसदी की गिरावट (MoM) आ चुकी है. हालांकि, यह अभी भी प्री-कोविड लेवल्स से 25 फीसदी ज्यादा है.
Maruti Suzuki
गोल्डमैन सैक्स ने मारुति सुजुकी पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 9200 रुपये रखा है. 8 जून 2022 को मारुति का भाव 7893.10 रुपये पर था.
Hero Moto
गोल्डमैन सैक्स ने हीरो मोटो पर बिकवाली की राय दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2080 रुपये रखा है. 8 जून 2022 को मारुति का भाव 2586.30 रुपये पर था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
TVS motor
गोल्डमैन सैक्स ने TVS मोटर पर न्यूट्रल की राय दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 660 रुपये रखा है. 8 जून 2022 को मारुति का भाव 750.65 रुपये पर था.
Bajaj Auto
गोल्डमैन सैक्स ने बजाज ऑटो पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4250 रुपये रखा है. 8 जून 2022 को मारुति का भाव 3792.95 रुपये पर था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)