&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Stocks to watch: ग्लोबल अनिश्चितता के चलते शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इस उठापटक से घरेलू बाजार में अछूते नहीं हैं. हालांकि, हाल में आए करेक्शन के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में रिकवरी देखी जा रही है. बाजार की इस उठापटक में कॉरपोरेट डेवलपमेंट और अर्निंग्स के चलते कई शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग जारी की है और कुछ शेयरों के टारगेट में बदलाव किया है. इन स्टॉक्स में JSW STEEL, NMDC, Bharat Forge और United Spirits शामिल हैं.
ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने JSW STEEL पर 'Reduce' की राय बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 500 रुपये रखा है. वहीं, Credit Suisse ने स्टॉक पर 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग रखी है. स्टॉक्स पर 425 रुपये का टारगेट रखा है. 3 जून 2022 को स्टॉक का भाव 563 रुपये पर बंद हुआ था.
BoFA ने NMDC के स्टॉक पर Neutral की राय बनाए रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस 160 रुपये से घटाकर 146 रुपये कर दिया है. Credit Suisse ने स्टॉक पर Neutral की रेटिंग रखी है. टारगेट प्राइस 175 रुपये रखा है. 3 जून 2022 को स्टॉक का भाव 126.75 रुपये पर बंद हुआ था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
BoFA ने Bharat Forge के स्टॉक पर Underperform की राय बनाए रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस 520 रुपये रखा है. Credit Suisse ने स्टॉक पर Outperform की रेटिंग रखी है. टारगेट प्राइस 903 रुपये रखा है. 3 जून 2022 को स्टॉक का भाव 660.20 रुपये पर बंद हुआ था.
JP Morgan ने United Spirits पर Overweight की रेटिंग दी है. हालांकि, टारगेट प्राइस 960 रुपये से घटाकर 900 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. Macquarie ने स्टॉक पर Underperform की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 640 रुपये प्रति शेयर रखा है. जबकि, Credit Suisse की स्टॉक पर Neutral की रेटिंग है और टारगेट 900 रुपये का है. 3 जून 2022 को स्टॉक का भाव 806.95 रुपये पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)