&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Engineers India share BUY call: सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद कई शेयरों की वैल्युएशन निवेश के लिए बेहतर हुई है. बेहतर बिजनेस आउटलुक के दम पर इन शेयरों में खरीदारी के मौके बन रहे हैं. 100 रुपये से कम कीमत का ऐसा ही एक शेयर इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) है, जिस पर ब्रोकरेज हाउस निवेश की सलाह दे रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्युरिटीज (ICICI Securities) ने बेहतर ग्रोथ आउटलुक और अच्छी वैल्युएशन को देखते हुए इंजीनियर्स इंडिया में 109 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ निवेश (Engineers India BUY) की सलाह दी है. इस शेयर का करंट प्राइस 70 रुपये के आसपास है.
शेयर बाजार का वैल्युएशन बहुत ज्यादा है. ऐसे में कई शेयर बहुत महंगे हो चुके हैं. वहीं, ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्युरिटीज को इंजीनियर्स इंडिया की वैल्युएशन अच्छी नजर आ रही है. 18 नवंबर 2021 को शेयर का करंट प्राइस 69.80 रुपये रहा. ब्रोकरेज फर्म के 109 रुपये के टारगेट प्राइस के आधार पर इस शेयर में आगे करीब 56 फीसदी का दमदार रिटर्न निवेशकों को मिल सकता है.
ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Engineers India’s (EIL) की Q2FY22 परफॉर्मेंस खराब रही है. इसकी वजह कंसल्टेंसी और टर्नकी सेगमेंट में कमजोर एग्जीक्यूशन रहा. हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी को चेन्नई पेट्रालियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (CPCL), नागापट्टनम से दो बड़े ऑर्डर मिले हैं. यह करीब 1170 करोड़ रुपये का ऑर्डर है. कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई और ऑउटलुक बेहतर नजर आ रहा है. ब्रोकरेज फर्म ने मार्जिन में गिरावट के चलते FY22E और FY23E के लिए अर्निंग अनुमान घटकर क्रमश: 9 फीसदी और 6 फीसदी कर दिया है. ICICI सिक्युरिटीज का कहना है कि हेल्दी ग्रोथ आउटलुक और बेहतर वैल्युएश्न के चलते इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि, शेयर का टारगेट प्राइस 116 रुपये से घटाकर 109 रुपये कर दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)