इस बैंक शेयर में मिल सकता 50% का शानदार रिटर्न, ब्रोकरेज ने लगाया दांव; चेक करें टारगेट प्राइस 

Motilal Oswal BUY call on Axis Bank share: मोतीलाल ओसवाल ने एक्सिस बैंक के शेयर में निवेश की सलाह के साथ टारगेट प्राइस 975 रुपये कर दिया है.
इस बैंक शेयर में मिल सकता 50% का शानदार रिटर्न, ब्रोकरेज ने लगाया दांव; चेक करें टारगेट प्राइस 

BUY call on Axis Bank: सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद प्राइवेट सेक्‍टर का एक्सिस बैंक एक बार फिर ब्रोकरेज की रडार पर आया है. ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस कमजोर रहने के बावजूद बैंक ने दूसरी छमाही के लिए आउटलुक बेहतर दिया है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर में निवेश की सलाह के साथ टारगेट प्राइस 975 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग कम रखने के लिए बैंक की अर्निंग्‍स अनुमान से बेहतर रही है. बैंक की रिटेल लोन ग्रोथ में रिकवरी आई है. करंट प्राइस से देखें तो बैंक के शेयर में करीब 50 फीसदी का उछाल आने की उम्‍मीद है.

मोतीलाल ओसवाल ने क्‍यों दी निवेश की सलाह

ब्रोजरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि 2QFY22 में मार्जिन में गिरावट, ज्‍यादा ऑपरेटिंग खर्च और सुस्‍त बिजनेस ग्रोथ के चलते कोर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस कमजोर रही. हालांकि, नियंत्रित प्रोविजनिंग के चलते बैंक की अर्निंग उम्‍मीद से ज्‍यादा रही. दूसरी ओर, बैंक की एसेट क्‍वालिटी स्‍टेबल रही. बैंक की कुल रिस्‍ट्रक्‍चरिंग लोन का करीब 0.7 फीसदी रही. आगे बैंक की क्रेडिट कॉस्‍ट में कमी आने की उम्‍मीद है. FY22/FY23E के लिए अर्निंग्‍स का अनुमान 6%/4% है. बैंक की ऑपरेटिंग खर्च कम होने से अर्निंग्‍स को सपोर्ट मिलेगा. बैंक के ऑपरेटिंग अर्निंग्‍स में रिकवरी पर नजर रहेगी. FY23 में 1.5%/14.6% का RoA/RoE रहने का अनुमान है. ब्रोकरेज फर्म ने 975 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Axis बैंक में 50% रिटर्न की उम्‍मीद

एक्सिस बैंक के शेयर का 30 नवंबर को 2021 को 651.90 रुपये पर बंद हुआ. इस तरह, इस करंट प्राइस से निवेशकों को 975 के टारगेट प्राइस के आधार पर शेयर में आगे करीब 50 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. इस साल अबतक शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें, तो महज 4.5 फीसदी की तेजी रही है. सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 86 फीसदी उछलकर 3,133 करोड़ रुपये रहा था.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी‍ बिजनेस के विचार नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6