Ather Energy में NIIF ने बेची हिस्सेदारी, 12 दिग्गजों ने लपका मौका, ब्लॉक डील से फोकस में होंगे ये स्टॉक्स

बुधवार का दिन कई बड़ी कंपनियों की ब्लॉक डील के नाम रहा. एथर एनर्जी में नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ने अपनी हिस्सेदारी बेची, जिसे म्युचुअल फंड्स, FII ने हाथों-हाथ खरीदा है. जानिए ब्लॉक और बल्क डील्स की डीटेल्स.
Ather Energy में NIIF ने बेची हिस्सेदारी, 12 दिग्गजों ने लपका मौका, ब्लॉक डील से फोकस में होंगे ये स्टॉक्स

Block Deal

शेयर बाजार में बुधवार (11 फरवरी) का दिन दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बड़े सौदों के नाम रहा है. एथर एनर्जी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में Bulk और Block डील्स देखने को मिली. खासकर एथर एनर्जी की ब्लॉक डील सबसे ज्यादा चर्चा में रही, इसका कारण नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (NIIF-II) ने एथर एनर्जी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेची है,जिसे हाथों-हाथ खरीदने के लिए कई दिग्गज म्युचुअल फंड्स और विदेशी निवेश लाइन में खड़े नजर आए. ब्लॉक डील के दम पर आज भी कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है.

एथर एनर्जी में 520 करोड़ रुपए की बड़ी ब्लॉक डील

इलेक्ट्रिकल टू व्हीकल कंपनी एथर एनर्जी की कुल डील वैल्यू 520.65 करोड़ रुपए थी. वहीं, NIIF-II ने कंपनी में अपनी 1.92% हिस्सेदारी (73.33 लाख शेयर) 710 रुपए प्रति शेयर के डील प्राइस पर बेच दी.

Add Zee Business as a Preferred Source

FII, म्युचुअल फंड्स ने खरीदी हिस्सेदारी

  • एथर एनर्जी में हिस्सेदारी को खरदीने के लिए टाटा LIG लाइफ, इनवेस्को म्युचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल फंड, आबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) जैसे दिग्गज नाम शामिल थे.
  • गोल्डमैन सैश, मॉर्गन स्टैनली और फ्रांस की वित्तीय सेवा कंपनी Societe Generale जैसे FIIs की भी डील में एंट्री हुई है. टाटा AIG लाइफ इंश्योरेंस ने एथर एनर्जी में करीब 97 करोड़ रुपए निवेश किए हैं.
  • टाटा AIG इंश्योरेंस ने 13.70 लाख, इनवेस्को म्युचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल फंड, टाटा म्युचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्युचुअल फंड ने 7.04 लाख शेयर करें.
  • मॉर्गन स्टैनली ने 6.02 लाख, ICICI म्युचुअल फंड ने दो किश्तों में 5.60 लाख-5.60 लाख शेयर खरीदे हैं. अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, Societe Generale, व्हाइट ओक म्युचुअल फंड, गोल्डन सैश बैंक ने 3.40 लाख शेयर खरीदे हैं.

Ather Energy में ब्लॉक डील की डीटेल्स

खरीदार (निवेशक का नाम)श्रेणीखरीदे गए शेयर (लाख में)हिस्सेदारी (%)डील भाव (₹)कुल निवेश (करोड़ ₹ में)
टाटा एआईजी लाइफ इंश्योरेंसइंश्योरेंस13.70.36%71097.27
इनवेस्को म्यूचुअल फंडम्यूचुअल फंड7.040.18%71049.98
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंडम्यूचुअल फंड7.040.18%71049.98
टाटा म्यूचुअल फंडम्यूचुअल फंड7.040.18%71049.98
आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंडम्यूचुअल फंड7.040.18%71049.98
मॉर्गन स्टेनली एशियाविदेशी निवेशक (FII)6.020.15%71042.74
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (भाग 1)म्यूचुअल फंड5.60.14%71039.76
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (भाग 2)म्यूचुअल फंड5.60.14%71039.76
आबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA)सॉवरेन फंड3.50.09%71024.85
सोसाइटी जनरलविदेशी निवेशक (FII)3.50.09%71024.85
व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंडम्यूचुअल फंड3.50.09%71024.85
गोल्डमैन सैश बैंकविदेशी निवेशक (FII)3.50.09%71024.85

पायनियर इन्वेस्टमेंट फंड ने बदला पोर्टफोलियो

बुधवार को पायनियर इन्वेस्टमेंट फंड ने अपने पोर्टफोलियो में एक अहम बदलाव किया है. कंपनी ने दीपक नाइट्रेट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और सफारी इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेची है.

एक ही खरीदार ने खरीदी हिस्सेदारी

  • दिलचस्प बात है कि सभी कंपनियों में हिस्सेदारी केवल एक ही खरीदार यानी PI अपॉरच्युनिटी फंड ने खरीदी है.
  • दीपक नाइट्राइट में पायनियर इन्वेस्टमेंट फंड ने 1677 रुपए के भाव पर 1.7 लाख शेयर बेचे हैं. PI अपॉरच्युनिटी फंड AIF ने 29.6 करोड़ रुपए में खरीदा है.
  • स्टरलाइट टेक्नोलॉजी में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है. TIAA-CREF इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने 1.78 हिस्सेदारी यानी 87.3 लाख शेयर 144.81 रुपए के भाव पर बेच दिए. कुल बिकवाली 126.4 करोड़ रुपए की हुई.
  • SBI लाइफ इंश्योरेंस में PI अपॉर्च्युनिटीज AIF ने 2,026 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 1.4 लाख शेयर खरीदे हैं. इसका कुल मूल्य 29.96 करोड़ रुपए है.

एक नजर में ब्लॉक डील

कंपनी का नामभाव (₹/शेयर)डील साइज (करोड़ ₹ में)
दीपक नाइट्राइट1,67729.6
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)3,67729.5
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस85630.2
सफारी इंडस्ट्रीज1,94628.19
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस2,02629.96
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज144.81126.4

M&M में खरीदी 29.5 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी

ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा में पायनियर फंड ने 80,300 शेयर 3677 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं, जिसे PI अपॉर्च्युनिटी ने खरीदा है. डील का साइज 29.5 करोड़ रुपए रहा है. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में 30.2 करोड़ रुपए का सौदा हुआ है. पायनियर फंड ने 3.5 लाख शेयर 856 रुपए के भाव पर PI अपॉर्चुनिटीज को ट्रांसफर किए हैं. सफारी में 1.4 लाख शेयरों के सौदे 1946 रुपए के भाव पर हुआ. डील की कुल वैल्यू 28.19 करोड़ रुपए रही है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 बुधवार को किन शेयर में बड़े सौदे हुए हैं?

बुधवार को एथर इंडस्ट्रीज, दीपक नाइट्रेट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पीएनबी हाउसिंग, सफारी इंडस्ट्रीज और स्टरलाइट टेक्नोलॉजी के शेयर में बड़े सौदे हुए हैं.

Q2 सबसे बड़ी डील किस शेयर में हुई है?

सबसे बड़ी डील एथर एनर्जी के शेयर में हुई है. नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड II ने अपनी हिस्सेदारी बेची है.

Q3 Ather Energy के शेयर किस भाव में बिके हैं?

Ather Energy के शेयर 710 रुपए प्रति शेयर के भाव में बिके हैं.

Q4 Ather Energy में FII ने भी निवेश किया है?

गोल्डमैन सैश, AIDA और मॉर्गन स्टैनली ने एथर एनर्जी में हिस्सेदारी खरीदी है.

Q5 किस फंड ने कई कंपनियों में एक साथ बिकवाली की है?

पायनियर इनवेस्टमेंट फंड ने कई कंपनियों में एक साथ बिकवाली की है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6