&format=webp&quality=medium)
निवेशकों को पैसिव रणनीति बनाने में मदद मिलेगी.
BSE All Derivative Stocks Index: शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर है. बीएसई इंडेक्स सर्विसेज (BSE Index Services) ने नया इंडेक्स पेश किया है. BSE इंडेक्स सर्विसेज ने बीएसई ऑल डेरिवेटिव्स स्टॉक इंडेक्स (BSE All Derivative Stocks Index) लॉन्च किया है, जिसे भारत के इक्विटी डेरिवेटिव्स के परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है. BSE ऑल डेरिवेटिव स्टॉक्स इंडेक्स BSE 500 इंडेक्स के उन स्टॉक्स को ट्रैक करता है, जिनमें डेरिवेटिव ट्रेडिंग होती है.
इस नए इंडेक्स को निवेशक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) और इंडेक्स फंड (Index Fund) जैसी पैसिव स्ट्रैटेजी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे PMS स्ट्रैटेजी में बेंचमार्किंग, एफएफ स्कीम और फंड पोर्टफोलियो के लिए उपयोग किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-शराब बनाने वाली कंपनी ने पेश किया दमदार रिजल्ट, Q3 मुनाफा 4,268% बढ़ा, सोमवार को शेयर में हलचल तय
BSE इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशुतोष सिंह के अनुसार, यह इंडेक्स बेंचमार्क निर्माण में एक स्ट्रक्चरल बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है. सिंह ने बताया, पूरे डेरिवेटिव-एलिजिबल इक्विटी यूनिवर्स का डायनामिक रूप से प्रतिनिधित्व करके, यह इंडेक्स भारत के पूंजी बाजारों की बदलती गहराई, लिक्विडिटी और मैच्योरिटी को दर्शाता है.
फर्स्ट वैल्यू डेट 23 जून, 2014 है और इसका रिकंस्टीट्यूशन फ्रिक्वेंसी हर 6 महीने में जून और दिसंबर में किया जाता है.
BSE के इंडेक्स के इस नए इंडेक्स के साथ, निवेशक अब बाजार के व्यापक अवसरों का फायदा फायदा सकते हैं और अपनी निवेश रणनीतियों को और मजबूत कर सकते हैं.
इससे पहले दिसंबर 2025 में, BSE ने पोस्ट ऑफिस के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए थे, जिसके तहत इंडिया पोस्ट के व्यापक डाक नेटवर्क के माध्यम से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उत्पादों का वितरण संभव हो सकेगा.
3 साल के इस समझौते के तहत, डाक विभाग के चयनित कर्मचारियों और एजेंटों को ट्रेंड किया जाएगा और उन्हें प्रमाणित म्यूचुअल फंड वितरक के रूप में नियुक्त किया जाएगा, ताकि वे बीएसई के एसटीएआर म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पाद और निवेशक सर्विसेज प्रदान कर सकें.
मार्केट एप्लीकेशन और इन्वेस्टमेंट यूज केस
BSE ऑल डेरिवेटिव स्टॉक्स इंडेक्स मार्केट पार्टिसिपेंट्स और इन्वेस्टर्स के लिए कई एप्लीकेशन प्रदान करता है:
पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी: एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETFs) और इंडेक्स फंड
बेंचमार्क सेवाएं: पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सेवाएं (PMS) और म्यूचुअल फंड योजनाएं
इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो: डेरिवेटिव-एलिजिबल शेयरों के माध्यम से ब्रॉडर मार्केट एक्सपोजर
स्टॉक एक्सचेंज BSE के शेयर का प्रदर्शन देखें तो एक महीने में यह 4 फीसदी और 6 महीने में 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. जबकि बीते एक साल में शेयर ने निवेशकों को 57 फीसदी का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 3,030 रुपए और लो 1,227.33 रुपए है. इसका मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपए है.
BSE लगभग डेट फ्री कंपनी है. बीएसई ने पिछले 5 सालों में 65.4% CAGR की अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ दी है. वह 41.1% का हेल्दी डिविडेंड पेआउट बनाए हुए है. सितंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, BSE में FII की 16.25% और DII की 19.91% हिस्सेदारी है.
1. BSE All Derivative Stocks Index क्या है?
यह एक नया इंडेक्स है जिसे BSE Index Services ने लॉन्च किया है.
2. यह इंडेक्स किन स्टॉक्स को ट्रैक करता है?
यह इंडेक्स BSE 500 इंडेक्स में शामिल स्टॉक्स को ट्रैक करता है, जिनमें डेरिवेटिव ट्रेडिंग की मंजूरी है.
3. इंडेक्स में शेयरों का चयन कैसे किया जाता है?
इंडेक्स में शेयरों का वेटेज फ्लोट-एडजस्टेड मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर चुना जाता है.
4. इंडिविजुअल स्टॉक वेट कैप कितना है?
किसी भी एक शेयर का अधिकतम वेटेज 10% तय किया गया है.
5. इंडेक्स का रिकंस्टीट्यूशन कितनी बार होता है?
इंडेक्स का रिकंस्टीट्यूशन हर 6 महीने में किया जाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)