&format=webp&quality=medium)
Brokerage on HDFC, HDFC Bank & Axis Bank: शेयर बाजार में खरीदारी करने और मोटा मुनाफा कमाने के लिए पोर्टफोलियो में दमदार और सॉलिड स्टॉक को शामिल करना जरूरी है. अगर आप भी मोटा मुनाफा कमाने के लिए अच्छे स्टॉक को ढूंढ रहे हैं तो ब्रोकरेज की रडार पर है HDFC, HDFC Bank और Axis Bank रहे हैं. ब्रोकरेज कंपनियों ने इन तीनों शेयरों पर अलग-अलग राय दी है. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर हैं या आप अच्छे शेयरों की तलाश कर रहे हैं तो यहां खरीदारी कर सकते हैं. आज के ट्रेडिंग सेशन के दौरान इन तीनों शेयरों में हो रहे एक्शन की बात करें तो HDFC में 1 फीसदी से भी कम की गिरावट है. वहीं HDFC Bank में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा Axis Bank में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है.
ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने HDFC के शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और पैसा लगाने के लिए 2960 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. अगर निवेशक इस शेयर में पैसा लगाते हैं तो निवेशकों को 30 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 2005 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज कंपनी के मुताबिक, निवेशकों को इस शेयर में पैसा लगाने पर 45 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने इस शेयर पर खरीदारी की राय को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर में निवेशकों को 970 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है. यहां निवेशकों को 44 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)