&format=webp&quality=medium)
Brokerage on Maruti: वीकली एक्सपायरी यानी गुरुवार के दिन शेयर बाजार में शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन दिन ढलते-ढलते बाजार में भी गिरावट बढ़ने लगी. आज के ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर बाजार अब लाल निशान के साथ कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी में 1 बजे के आसपास करीब 1.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और बाजार ने अपनी ऊपर स्तर की सारी बढ़त गंवा दी है. आज जिन सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है, उसमें ऑटो सेक्टर, बैंक, आईटी समेत लगभग सभी सेक्टर शामिल हैं. ऐसे में ब्रोकरेज की रडार पर एक स्टॉक आया है, जो ऑटो सेक्टर का है. ऐसे में बाजार में गिरावट के दौरान अगर निवेशक पोर्टफोलियो में दमदार शेयर की तलाश कर रहे हैं तो ऑटो सेक्टर के इस शेयर में खरीदारी कर सकते हैं. ये शेयर है मारुति. यहां ब्रोकरेज कंपनी ने खरीदारी की सलाह दी है.
ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने इस शेयर में खरीदारी की राय को बरकरार रखा है और 10250 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 3 कमजोर साल के बाद अब कंपनी के MSIL's अर्निंग्स में तेजी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा FY22-24 में पब्लिक व्हीकल डिमांड पहले से मजबूत हो गई है. कमजोर SUV प्रेजेंस से MSIL's पर असर पड़ा है.
इसके अलावा ब्रोकरेज कंपनी क्रेडिट सुईस ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 10103 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज कंपनी के मुताबिक इस शेयर में खरीदारी करने से 28 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. इसके अलावा टाटा मोटर्स पर भी ब्रोकरेज रिपोर्ट ने अलग-अलग राय दी है.
ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने Tata Motors पर Buy की राय बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 471 रुपये रखा है. वहीं, Credit Suisse ने स्टॉक पर Neutral की रेटिंग बरकरार रखी है. टारगेट 438 रुपये रखा है. 15 जून 2022 को स्टॉक का भाव 414 रुपये पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)