Adani Ports-JSW Infra पर ब्रोकरेज बुलिश, Sun Pharma-HAL पर दे दी सावधान रहने की सलाह! इन शेयरों पर रखें नजर

JP Morgan, Goldman Sachs, Morgan Stanley, UBS, Jefferies और Citi जैसे ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसों ने पोर्ट्स, फार्मा, कैपिटल गुड्स, एनर्जी और NBFC सेक्टर पर अपनी राय दी है. कुछ शेयरों पर बुलिश कॉल आई है, तो कुछ में जोखिम और दबाव की आशंका जताई गई है.
Adani Ports-JSW Infra पर ब्रोकरेज बुलिश, Sun Pharma-HAL पर दे दी सावधान रहने की सलाह! इन शेयरों पर रखें नजर

ब्रोकरेज रिपोर्ट में कई शेयरों पर राय दी गई है. (प्रतीकात्मक)

शेयर बाजार में आज कई बड़े ब्रोकरेज हाउसों ने अलग-अलग सेक्टर और कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. JP Morgan, Goldman Sachs, Morgan Stanley, UBS, Jefferies और Citi जैसे ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसों ने पोर्ट्स, फार्मा, कैपिटल गुड्स, एनर्जी और NBFC सेक्टर पर अपनी राय दी है.

कुछ शेयरों पर बुलिश कॉल आई है, तो कुछ में जोखिम और दबाव की आशंका जताई गई है. ऐसे में बाजार खुलने से पहले इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रह सकती है.

Ports सेक्टर में लंबी ग्रोथ, JP Morgan का बड़ा दांव

Add Zee Business as a Preferred Source

JP Morgan का मानना है कि भारत का पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ का मौका दे रहा है.

ब्रोकरेज के मुताबिक इस सेक्टर में:

  • एंट्री बैरियर काफी ऊंचे हैं
  • इंडस्ट्री में तेजी से कंसोलिडेशन हो रहा है
  • मौजूदा कंपनियों के पास मजबूत प्राइसिंग पावर है

इसके अलावा कैपेसिटी विस्तार, बढ़ता व्यापार और ऑपरेशनल एफिशिएंसी भी सेक्टर के लिए बड़े ग्रोथ ड्राइवर माने जा रहे हैं.

Adani Ports पर JP Morgan का बुलिश कॉल

JP Morgan ने Adani Ports पर कवरेज शुरू करते हुए Overweight रेटिंग दी है.

  • CMP: ₹1434
  • Target Price: ₹1944

ब्रोकरेज का मानना है कि:

  • कंपनी का मार्केट शेयर मजबूत है
  • लॉजिस्टिक्स बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है
  • इंटरनेशनल पोर्ट्स में भी विस्तार हो रहा है

JP Morgan का अनुमान है कि FY25-FY28 के बीच कंपनी:

  • Revenue में 17% CAGR
  • EBITDA में 15% CAGR
  • PAT में 16% CAGR

की ग्रोथ दर्ज कर सकती है.

JSW Infrastructure में भी मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

JP Morgan ने JSW Infrastructure पर भी Overweight रेटिंग दी है.

  • CMP: ₹246
  • Target Price: ₹310

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी:

FY30 तक अपनी पोर्ट क्षमता 400 MTPA तक बढ़ा सकती है

मजबूत ग्रुप सपोर्ट और एक्सीक्यूशन क्षमता इसकी ताकत है

FY25-FY28 के दौरान कंपनी में:

  • Revenue 38% CAGR
  • EBITDA 30% CAGR
  • PAT 21% CAGR

की ग्रोथ का अनुमान है.

Coal India पर Citi का नजरिया

Citi ने Coal India पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट बढ़ाया है.

  • CMP: ₹435
  • Target: ₹430 (पहले ₹415)

ब्रोकरेज के मुताबिक:

अंतरराष्ट्रीय कोयला कीमतों में तेजी से कंपनी को फायदा हो सकता है

e-auction कीमतें बढ़ सकती हैं

Citi का अनुमान है कि:

e-auction कीमत में ₹100 प्रति टन बदलाव से EPS पर करीब 2% असर पड़ सकता है.

L&T पर Jefferies की रिपोर्ट

Jefferies ने Larsen & Toubro पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट थोड़ा घटाया है.

  • CMP: ₹3882
  • Target: ₹4500 (पहले ₹4715)

ब्रोकरेज के मुताबिक:

मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव के कारण E&C कंपनियों के शेयर गिरे हैं

  • L&T के ऑर्डर बुक का 37% हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है
  • इनमें से 75% से ज्यादा ऑर्डर सऊदी अरब से जुड़े हैं
  • अगर एक महीने तक प्रोजेक्ट काम रुकता है तो:
  • FY26 EPS पर 6-8% असर पड़ सकता है.

हालांकि ब्रोकरेज को भरोसा है कि हालात सामान्य होने पर कंपनी रिकवरी कर सकती है.

Biocon पर Jefferies का नजरिया

Jefferies ने Biocon पर Hold रेटिंग बरकरार रखी है.

  • CMP: ₹378
  • Target: ₹360

ब्रोकरेज के अनुसार:

  • कंपनी का बैलेंस शीट अब मजबूत हो चुका है
  • कैपेक्स निवेश का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है
  • बायोसिमिलर और इंसुलिन पोर्टफोलियो मजबूत है

कंपनी अब EBITDA मार्जिन और फ्री कैश फ्लो बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

Aditya Birla Capital पर BoFA का भरोसा

Bank of America Securities ने Aditya Birla Capital पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है.

  • CMP: ₹321
  • Target: ₹380

ब्रोकरेज का मानना है कि:

  • MSME लेंडिंग में मजबूत ग्रोथ
  • इंश्योरेंस प्रीमियम में तेजी
  • AMC बिजनेस में स्थिरता

कंपनी आने वाले समय में 2-2.5% RoA हासिल कर सकती है.

Pharma सेक्टर पर Goldman Sachs

Goldman Sachs ने फार्मा सेक्टर पर भी अपनी रिपोर्ट जारी की है.

Sun Pharma

  • CMP: ₹1750
  • Rating: Sell
  • Target: ₹1550

ब्रोकरेज के मुताबिक:

कंपनी की ग्रोथ का बड़ा हिस्सा Innovative Medicines से आ रहा है

उभरते बाजारों में मजबूत प्रदर्शन जारी है

GLP-1 दवाओं में प्रतिस्पर्धा और कीमत अनिश्चितता बनी हुई है

Lupin

  • CMP: ₹2304
  • Rating: Neutral
  • Target: ₹2275

Goldman Sachs का अनुमान है कि:

Lupin का US बिजनेस अगले साल $1 बिलियन से ज्यादा हो सकता है

कंपनी अगले 5 साल में 5 बायोसिमिलर लॉन्च कर सकती है.

Bharat Forge पर Morgan Stanley का भरोसा

Morgan Stanley ने Bharat Forge पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है.

  • CMP: ₹1841
  • Target: ₹1978

ब्रोकरेज के मुताबिक:

  • US Class-8 ट्रक ऑर्डर में मजबूत उछाल
  • डिफेंस बिजनेस का योगदान बढ़ रहा है

FY27 में कंपनी के लिए 20% टॉपलाइन ग्रोथ का अनुमान है.

HAL पर Morgan Stanley सतर्क

Morgan Stanley ने Hindustan Aeronautics (HAL) पर Underweight रेटिंग बरकरार रखी है.

  • CMP: ₹3876
  • Target: ₹3355

ब्रोकरेज के मुताबिक:

  • कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में आयात पर निर्भरता ज्यादा है
  • AMCA फाइटर जेट प्रोजेक्ट में प्रतियोगिता बढ़ सकती है
  • नए ऑर्डर फ्लो में सीमित गुंजाइश दिख रही है.

Energy सेक्टर पर Jefferies

Jefferies का मानना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में बाधा आती है, तो भारत के एनर्जी सेक्टर पर असर पड़ सकता है.

भारत का 50% कच्चा तेल और 30% LNG इसी रूट से आता है

OMC कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी

प्रभाव का क्रम:

HPCL > IOCL > BPCL

IT सेक्टर के लिए UBS का बड़ा संकेत

UBS के मुताबिक:

  • अगर रुपया डॉलर के मुकाबले 4% कमजोर होता है
  • तो IT कंपनियों की EPS में 12-21% तक बढ़ोतरी हो सकती है.
  • भारतीय बाजार पर UBS का आउटलुक
  • UBS का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार की मध्यम अवधि की तस्वीर मजबूत बनी हुई है.

कारण:

  • मजबूत मैक्रो इकोनॉमिक फंडामेंटल
  • सरकार की ग्रोथ नीतियां
  • RBI की लिक्विडिटी सपोर्ट

ब्रोकरेज का अनुमान है:

  • FY26 में Nifty EPS सिंगल-डिजिट ग्रोथ
  • FY27-FY28 में डबल-डिजिट ग्रोथ संभव है.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6