Tata Group Stock: वॉल्यूम में रिकवरी ना होने से ऑटो शेयर पर ब्रोकरेज ने बदली राय, जानें नया टारगेट

Tata Group Stock: ब्रोकरेज की रडार पर टाटा ग्रुप के स्टॉक्स रहते हैं. आज की ब्रोकरेज रिपोर्ट में टाटा ग्रुप (Tata Group) के ऑटो शेयर पर अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है.
Tata Group Stock: वॉल्यूम में रिकवरी ना होने से ऑटो शेयर पर ब्रोकरेज ने बदली राय, जानें नया टारगेट

Tata Group Stock: शेयर बाजार में खरीदारी के लिए टाटा ग्रुप के शेयरों पर रिटेल निवेशकों (Retail Investors) की नजर रहती है. ऐसे में ब्रोकरेज की रडार पर टाटा ग्रुप के स्टॉक्स रहते हैं. आज की ब्रोकरेज रिपोर्ट में टाटा ग्रुप (Tata Group) के ऑटो शेयर पर अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज की रडार पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और निवेशकों के लिए नया टारगेट प्राइस दिया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

टाटा मोटर्स पर क्या है ब्रोकरेज की रिपोर्ट

ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने टाटा मोटर्स के शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 453 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज कंपनी की माने तो इस शेयर में निवेशकों के पैसा लगाने पर 10 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

टाटा मोटर्स पर क्यों दी ब्रोकरेज ने राय

ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज कंपनी के मुताबिक, कंपनी के वॉल्यूम्स में कोई रिकवरी नहीं देखने को मिली है. इसके अलावा यूरोप और अमेरिका में JLR वॉल्यूम अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं. वॉल्यूम को कम रखने के लिए अमेरिकी और यूरोप में स्लोडाउन की उम्मीद है. इसके अलावा कीमतों को मजबूत करने के लिए ऑर्डर बैकलॉग और कम इन्सेन्टिव पर फोकस रहेगा.

Rakesh Jhunjhunwala का फेवरेट स्‍टॉक

Tata Motors दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो का फेवरेट स्‍टॉक रहा है. मार्च 2022 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स में बढ़कर 1.2 फीसदी (39,250,000 इक्विटी शेयर) है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में फिलहाल 34 शेयर हैं, जिनकी नेटवर्थ 33,753.9 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6