Airtel का शेयर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, 5 अक्टूबर को खुलेगा 21 हजार करोड़ का राइट्स इश्यू

Airtel का राइट्स इश्यू 5 अक्टूबर 2021 को खुलने जा रहा है. इसके जरिए कंपनी का करीब 21000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है. राइट्स इश्यू 21 अक्टूबर 2021 को यह बंद होगा.
Airtel का शेयर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, 5 अक्टूबर को खुलेगा 21 हजार करोड़ का राइट्स इश्यू

कंपनियां राइट्स इश्यू का इस्तेमाल फंड जुटाने के लिए करती हैं. इसमें शेयरधारकों को कम कीमत पर शेयर बेचे जाते हैं. (reuters)

Bharti Airtel Rights Issue: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरधारक हैं तो आपके पास कंपनी का सटॉक डिस्काउंट में खरीदने का मौका है. Airtel का राइट्स इश्यू 5 अक्टूबर 2021 को खुलने जा रहा है. इसके जरिए कंपनी का करीब 21000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है. Airtel के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 29 अगस्त को राइट इश्यू के जरिए 21 हजार करोड़ का फंड जुटाने को मंजूरी दी थी. यह फंड 230 रुपये के प्रीमियम समेत 535 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जुटाई जाएगी.

डिस्काउंट पर मलेगा शेयर

अभी Airtel के शेयर का भाव 727 रुपये है. वहीं राइट्स इश्यू में कंपनी के शेयरधारकों को 535 रुपये में शेयर बेचे जाएंगे. इस लिहाज से प्रति शेयर निवेशकों को अचछा खासा डिस्काउंट मिल सकता है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि राइट इश्यू की पात्रता को लेकर रिकार्ड तिथि 28 सितंबर तय की गई है. राइट्स इश्यू 5 अक्टूबर को खुलेगा, जबकि 21 अक्टूबर 2021 को यह बंद होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या होता है राइट्स इश्यू

कंपनियां राइट्स इश्यू का इस्तेमाल फंड जुटाने के लिए करती हैं. इसमें पुराने शेयरधारकों को कम कीमत पर शेयर बेचे जाते हैं. राइट्स इश्यू का मतलब होता है कि कंपनी कुछ नया काम करने जा रही है. इससे शेयर में तेजी आती है. वैसे कुछ कंपनियां अपना कर्ज कम करने या खत्म करने के लिए भी राइट्स इश्यू का सहारा लेती हैं.

कौन खरीद सकता है शेयर

राइट्स इश्यू में पुराने शेयरधारकों को ही कम कीमत पर शेयर बेचे जाते हैं. यानी जिनका पहले से ही कंपनी के शेयरों में निवेश होता है, वहीं राइट्स इश्यू के जरिए डिस्काउंट पर शेयर खरीद सकते हैं. इसके लिए कंपनी ही अवधि तय करती है और इसी अवधि में आप शेयर खरीद सकते हैं. हालांकि अगर आप पहले से शेयरधारक है तो राइट्स इश्यू में शेयर खरीदना जरूरी नहीं है.

कितना खरीद सकते हैं शेयर

शेयरधारक निश्चित अनुपात में ही राइट्स इश्यू में शेयर खरीद सकते हैं. अगर कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए 1:5 का अनुपात तय किया है तो इसका मतलब है कि शेयरधारक को पहले से उसके पास मौजूद हर 5 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका होगा. अगर अनुपात 1:10 है तो पहले से मौजूद 10 शेयर पर 1 शेयर खरीद सकते हैं.

क्या शेयर पर होता है असर

राइट्स इश्यू का कंपनी के शेयर बेस पर सीधा असर पड़ता है. राइट्स इश्यू के बाद कंपनी का इक्विटी बेस बढ़ जाता है. इसके चलते स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शयरों की लिक्विडिटी बढ़ जाती है. कंपनी की ओनरशिप में कोई बदलाव नहीं होता है. इसका मतलब यह है कि कंपनी का मालिकाना हक उन्हीं लोगों के पास बना रहता है, जो पहले से मालिक थे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6