अक्टूबर में विदेशी निवेशकों की वापसी! इन कंपनियों में खूब लगाया पैसा, FMCG से निकाली पूंजी

अक्टूबर में विदेशी निवेशक फिर से भारतीय बाजारों में लौटे हैं. बैंकिंग और ऑयल-गैस सेक्टर में उनका भरोसा बढ़ा है, जबकि FMCG और IT जैसे डिफेंसिव सेक्टर में मुनाफावसूली की है.
अक्टूबर में विदेशी निवेशकों की वापसी! इन कंपनियों में खूब लगाया पैसा, FMCG से निकाली पूंजी

अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में जोरदार वापसी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआई ने इस दौरान बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, BFSI और ऑयल एवं गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश किया. ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में FIIs ने कुल 130 करोड़ डॉलर का निवेश किया, जिसके परिणामस्वरूप निफ्टी ने करीब 4.5% का रिटर्न दिया.

इसके अलावा मेटल (355 मिलियन डॉलर), टेलीकॉम (243 मिलियन डॉलर), ऑटो (110 मिलियन डॉलर) और पावर (109 मिलियन डॉलर) सेक्टर में भी अच्छा विदेशी निवेश देखने को मिला.

किन सेक्टरों में बिकवाली हुई

बीते महीने अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने कई सेक्टरों में बिकवाली भी की है, जिसमें FMCG से 482 मिलियन डॉलर, सर्विसेज से 391 मिलियन डॉलर, Pharma से 351 मिलियन डॉलर, IT से 248 मिलियन डॉलर, ड्यूरेबल्स से 198 मिलियन डॉलर और केमिकल्स से 105 मिलियन डॉलर की निकासी की गई है.

VIDEO: धर्मेंद्र के निधन की खबर फेक, ईशा देओल ने बताया सच

Q2 रिजल्ट के बाद डिफेंस स्टॉक पर ग्लोबल ब्रोकरेज बुलिश, दिया 36% अपसाइड का टारगेट

रिपोर्ट में बताया गया कि FII के भारत में कुल निवेश, जिसे एसेट्स अंडर कस्टडी (AUC) भी कहा जाता है, में BFSI, ऑटो, ऑयल एंड गैस और फार्मा सेक्टर की हिस्सेदारी 60% है. इसमें से BFSI अकेले 31.7% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा सेक्टर बना हुआ है.

कौन से सेक्टर रहे आगे

टॉप परफॉर्मर: रियल एस्टेट, ऑयल एंड गैस, मेटल, बैंक और आईटी
कमजोर प्रदर्शन: हेल्थकेयर, पावर, एफएमसीजी और ऑटो

वहीं, निफ्टी फिलहाल FY27 की अनुमानित आय के 20 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत पीई रेश्यो से थोड़ा ऊपर है.

टेक्निकल चार्ट पर दमदार, इन 3 शेयरों में मोमेंटम ट्रेड के लिए बना मौका

अक्टूबर में विदेशी निवेशक फिर से भारतीय बाजारों में लौटे हैं. बैंकिंग और ऑयल-गैस सेक्टर में उनका भरोसा बढ़ा है, जबकि FMCG और IT जैसे डिफेंसिव सेक्टर में मुनाफावसूली की है.

FAQs

Q1. अक्टूबर में FIIs की कुल निवेश स्थिति क्या रही?
अक्टूबर में FIIs भारतीय बाजार में खरीदार रहे और उन्होंने कुल 130 करोड़ डॉलर का निवेश किया.

Q2. अक्टूबर में FIIs ने किन दो सेक्टरों में सबसे ज्यादा निवेश किया?
BFSI और ऑयल एवं गैस में सबसे ज्यादा निवेश किया गया.

Q3. किन बड़े सेक्टरों से FIIs ने बिकवाली की?
FMCG, सर्विसेज, फार्मा और आईटी से प्रमुख रूप से बिकवाली हुई.

VIDEO: 8th CPC: लेवल 1 कर्मचारी की नई सैलरी कितनी?

Q4. अक्टूबर में बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा?
FII और DII दोनों के निवेश के चलते निफ्टी ने करीब 4.5% का रिटर्न दिया.

Q5. FII के कुल निवेश में सबसे बड़ी हिस्सेदारी किस सेक्टर की है?
BFSI सेक्टर की हिस्सेदारी सबसे बड़ी है, जो FII के कुल एसेट्स अंडर कस्टडी (AUC) का 31.7% है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source