गिरते मार्केट में भी प्रॉफिट देंगे ये 5 स्टॉक, ब्रोकरेज फर्म ने डंके की चोट पर दी है Buy रेटिंग

भले ही शेयर बाजार कमजोर चल रहा हो, लेकिन कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं जो गिरते मार्केट में भी प्रॉफिट का मौका दे सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म्स Axis Securities ने पांच स्टॉक्स पर Buy रेटिंग दी है, जिनमें Sumitomo, Sudarshan, Chemcon, Star Cement और PB Fintech शामिल हैं.
गिरते मार्केट में भी प्रॉफिट देंगे ये 5 स्टॉक, ब्रोकरेज फर्म ने डंके की चोट पर दी है Buy रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म ने डंके की चोट पर दी है Buy रेटिंग

शेयर बाजार में जब गिरावट होती है, तब अच्छे और मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स की पहचान करना बेहद जरूरी हो जाता है. कई बार ऐसे मौके पर खरीदे गए स्टॉक्स लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न देते हैं. इसी सोच के साथ ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने कुछ चुनिंदा कंपनियों पर भरोसा जताते हुए उन पर Buy रेटिंग दी है. आइए जानते हैं उन 5 स्टॉक्स के बारे में जो गिरते बाजार में भी निवेशकों को मुनाफा दिला सकते हैं.

1. Sumitomo Chemical India

Sumitomo Chemical एक जानी-मानी एग्रो केमिकल कंपनी है जो देशभर में अपनी पकड़ बनाए हुए है. इसका शेयर अभी 651.45 रुपए पर ट्रेड हो रहा है. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि 652 रुपए पर खरीदारी करके इसे 755 रुपए तक बेचा जा सकता है. वहीं, इसमें 620 रुपए का स्टॉप लॉस रखना सलाह दी गई है. यानी नीचे जाने की स्थिति में ज्यादा नुकसान से बचा जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. Sudarshan Chemical

रंग और पिगमेंट्स बनाने वाली Sudarshan Chemical का शेयर फिलहाल 1,449 रुपए पर है. इसमें निवेश के लिए एंट्री प्राइस 1,425 से 1,439 रुपए तय किया गया है. टारगेट 1,565 रुपए रखा गया है, जबकि स्टॉप लॉस 1,404 रुपए बताया गया है. इस कंपनी की पोजिशनिंग और भविष्य की संभावनाएं इसे निवेश के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाती हैं.

3. Chemcon Speciality Chemicals

Chemcon एक स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी है जिसका स्टॉक 243.4 रुपए पर मिल रहा है. ब्रोकरेज ने इसे 238 से 240 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी है. लक्ष्य रखा गया है 285 रुपए का और स्टॉप लॉस 225 रुपए का है. इस सेक्टर में डिमांड लगातार बनी हुई है, जिससे कंपनी को फायदा मिल सकता है.

4. Star Cement

सीमेंट सेक्टर की यह मजबूत कंपनी Star Cement मौजूदा समय में 241.41 रुपए पर ट्रेड कर रही है. ब्रोकरेज ने इसमें 237 से 239 रुपए के दायरे में निवेश करने को कहा है और 263 रुपए का टारगेट बताया है. स्टॉप लॉस 231 रुपए रखा गया है.

5. PB Fintech

PB Fintech, जो Policybazaar और Paisabazaar जैसे प्लेटफॉर्म्स चलाती है, फिनटेक सेक्टर की अग्रणी कंपनी है. इसका शेयर अभी 1,801.4 रुपए पर है और इसमें 1,802 से 1,820 रुपए के रेंज में खरीदारी की सलाह दी गई है. टारगेट रखा गया है 2,015 रुपए और स्टॉप लॉस 1,755 रुपए का है. डिजिटल इंश्योरेंस सेक्टर में इसकी हिस्सेदारी इसे लॉन्ग टर्म में मुनाफे का सौदा बनाती है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6