&format=webp&quality=medium)
(Image: Reuters)
Axis securities BUY call on Delta Corp Ltd: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwla) के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक डेल्टा कॉर्प (Delta Corp Ltd) को एक्सिस सिक्युरिटीज ने अपने 'वीकली टेक पिक' में शामिल किया है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि करंट प्राइस से इसमें अगले 3-4 हफ्ते में 12-18 फीसदी की तेजी आ सकती है. डेल्टा कॉर्प में निवेशकों का बीते एक साल में पैसा डबल हो चुका है.
डेल्टा कॉर्प के शेयरों ने बीते एक साल में निवेशकों को जमकर कमाई कराई है. बीते एक साल का रिटर्न करीब 150% रहा है. जबकि, इस साल अब तक 78.68% का रिटर्न मिल चुका है. ब्रोकरेज हाउस ने टेक्निकल चार्ट के आधार पर डेल्टा कॉर्प में इस हफ्ते का टेक पिक बताया है.
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्युरिटीज ने डेल्टा कार्प में 280-276 रुपये की रेंज में निवेश की सलाह दी है. इसमें स्टॉप लास 256 रुपये रखा है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि यह शेयर मौजूदा लेवल से 310-328 रुपये का लेवल दिखा सकता है. यानी, निवेशकों को 12-18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक में 3-4 हफ्ते होल्डिंग की सलाह दी है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
डेल्टा कॉर्प लिमिटेड में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 7.5 फीसदी है. 9 नवंबर 2011 को इसकी 572.4 करोड़ रुपये रही. राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने डेल्टा कॉर्प में निवेश किया है. राकेश झुनझुनवाला भारत के वॉरेन बफेट कहे जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि रिटेल निवेशक उनके पोर्टफोलियो को देखकर अपनी स्ट्रैटजी बनाते हैं.
(Disclaimer यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह जी बिजनेस हिंदी के अपने विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)