चुनावी नतीजों से कितना हिलेगा बाजार? आज ट्रेडिंग से पहले जान लें अनिल सिंघवी की रणनीति

Anil Singhvi Market Strategy: घरेलू बाजार की नजर आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर रहेगी, जिनकी मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. ऐसे में अनिल सिंघवी का कहना है कि बाजार की नजर खासतौर पर पश्चिम बंगाल के नतीजों पर रहेगी, हालांकि कुल असर सीमित रहने की उम्मीद है.
चुनावी नतीजों से कितना हिलेगा बाजार? आज ट्रेडिंग से पहले जान लें अनिल सिंघवी की रणनीति

Anil Singhvi Market Strategy: आज बाजार की नजर विधानसभा चुनाव नतीजों पर. (फोटो: Zee Business)

Anil Singhvi Market Strategy: सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत मजबूत ग्लोबल संकेतों के साथ होती दिख रही है. GIFT Nifty करीब 150 अंक की तेजी के साथ 24,250 के पास ट्रेड कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स सपाट है. एशियाई बाजारों में चीन और जापान के बाजार आज बंद हैं. घरेलू बाजार की नजर आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर रहेगी, जिनकी मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. ऐसे में अनिल सिंघवी का कहना है कि बाजार की नजर खासतौर पर पश्चिम बंगाल के नतीजों पर रहेगी, हालांकि कुल असर सीमित रहने की उम्मीद है.

5 राज्यों के चुनाव नतीजों पर बाजार की नजर

आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आएंगे. हालांकि आम तौर पर विधानसभा चुनावों का बाजार पर बहुत बड़ा असर नहीं माना जाता, लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल के नतीजों को लेकर निवेशकों की खास दिलचस्पी बनी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

निफ्टी पर सीमित असर की उम्मीद

अनिल सिंघवी के मुताबिक, चुनावी नतीजों का व्यापक असर बाजार पर नहीं दिखना चाहिए. उनका मानना है कि नतीजे चाहे जैसे भी आएं, निफ्टी पर इसका असर 100-200 अंकों से ज्यादा नहीं होगा. EXIT POLL के बाद बाजार पहले ही BJP की संभावित जीत को काफी हद तक प्राइस-इन कर चुका है.

पश्चिम बंगाल रिजल्ट से किन शेयरों पर नजर?

अगर पश्चिम बंगाल में BJP की जीत होती है तो कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल सकता है. अनिल सिंघवी के मुताबिक संजीव गोयनका ग्रुप से जुड़ी कंपनियां जैसे CESC और डालमिया भारत ग्रुप के शेयरों को इसका फायदा मिल सकता है. इसके अलावा Emami और Philips Carbon जैसे शेयर भी फोकस में रह सकते हैं.

LIVE TV:

आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Neutral
Trend: Positive

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 23950-24000 support zone, below that 23775-23900 strong Buy zone
Nifty 24125-24240 higher zone, above that 24300-24400 Profit booking Zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 54625-54875 support zone, below that 54150-54450 strong Support zone
Bank Nifty 55275-55400 & 55750-55900 higher zone, above that 56150-56450 strong Sell Zone

FIIs Long position at 11.49% Vs 12.61%
Nifty PCR at 0.98 Vs 1.04
Bank Nifty PCR at 0.90 Vs 0.94

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 23775 and Closing SL 24000
Bank Nifty Intraday and Closing SL 54400

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:

Nifty Intraday and Closing SL 24200
Bank Nifty Intraday and Closing SL 55500

नई पोजीशन: Nifty

Buy Nifty:

SL 23900 Tgt 24125, 24175, 24240, 24300, 24350, 24375, 24400
Aggressive Traders Sell Nifty in 24300-24400 range:
Strict SL 24500 Tgt 24250, 24200, 24175, 24125, 24050, 24000

नई पोजीशन: Bank Nifty

Aggressive Traders Buy Bank Nifty:

Strict SL 54400 Tgt 55275, 55400, 55750, 55900, 56150, 56275, 56450
Best range to Sell Bank Nifty is 55750-55900:
Strict SL 56000 Tgt 55400, 55300, 55100, 54875, 54625, 54450

Aggressive Traders Sell Bank Nifty near 55400:
Strict SL 55500 Tgt 55275, 55100, 54875, 54625, 54450, 54150

No Stock in F&O Ban

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)